देहरादून । उत्तराखंड के 25 वे स्थापना दिवस के अवसर पर विधान सभा के विशेष सत्र बुलाए जाने की विधिवत घोषणा राज्यपाल पूर्व लेफ्ट जनरल गुरमीत सिंह द्वारा कर दी गई है। 3 और 4 नवंबर को होने वाले इस विशेष सत्र को राष्ट्रपति महामहिम मुर्मू द्रौपदी संबोधित कर सकती है। ये सत्र देहरादून में आयोजित किया जाने वाला है।
ऐसी भी चर्चा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राज्य के रजत जयंती समारोह के हिस्सा बनेंगे।
उल्लेखनीय है उत्तराखंड का गठन 9 नवंबर 2000 को हुआ था। राज्य की धामी सरकार रजत जयंती वर्ष को सप्ताह भर एक उत्सव के रूप में मनाने जा रही है। ऐसी संभावना है कि पीएम मोदी इस अवसर पर सैन्य धाम का लोकार्पण कर सकते है साथ ही देहरादून दिल्ली के बीच बने नए ग्रीन हाईवे की सौगात भी राज्य की जनता को दे सकते है।
राज्य सरकार और पीएमओ रजत जयंती कार्यक्रमों को लेकर मंथन कर रहे है।

















