कानपुर जनपद के भीड़ -भाड़ वाले इलाके में रात करीब 8 बजे दो स्कूटी में भीषण ब्लास्ट हुआ। यह विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास खड़े करीब 6 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कानपुर कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर समेत भारी संख्या में पुलिस पर मौके पर पहुंच गया है।
जानकारी के अनुसार,कानपुर के थाना मूलगंज के मिश्री बाजार क्षेत्र में स्थित मरकस मस्जिद के पास दो स्कूटी पार्क की गई थीं। रात करीब आठ बजे के करीब दोनों स्कूटी में अचानक से तेज विस्फोट हुआ। इस विस्फोट से आसपास खड़े 6 लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने सैंपल एकत्र कर लिया है। इस घटना के संबंध में पुलिस अभी कुछ भी बता सकने की स्थिति में नहीं है।

















