क्वेटा। पाकिस्तान के बलाेचिस्तान प्रांत में जाफर एक्सप्रेस में हुए एक शक्तिशाली विस्फोट में कई लोगाें के घायल होने की खबर है। हमले की जिम्मेदारी बलोच रिपब्लिक गार्ड्स (BRG) ने ली है। बीआरजी का दावा है कि इस हमले में पाकिस्तान के कई सैनिक मारे गए हैं। सोशल मीडिया पर विस्फोट स्थल से साझा की गई तस्वीरों में दिखाया गया है कि विस्फाेट में कई लोग घायल हुए हैं। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
बीआरजी ने कहा- बलोचिस्तान की आजादी तक जारी रहेंगे हमले
इस बीच बलाेच लड़ाकाें के समूह बलोच रिपब्लिक गार्ड्स (BRG) ने एक बयान में कहा कि ट्रेन पर उस समय हमला किया गया जब पाकिस्तानी सेना के जवान उसमें यात्रा कर रहे थे। विस्फोट में कई सैनिक मारे गए हैं। जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। हमले के कारण ट्रेन के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। बीआरजी इस हमले की जिम्मेदारी लेता है और घोषणा करता है कि बलाेचिस्तान की आजादी तक ऐसे हमले जारी रहेंगे। इस बीच बचाव दल एवं सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं।
जाफर एक्सप्रेस पर हमला सिंध-बलाेचिस्तान सीमा के करीब सुल्तानकोट इलाके के पास हुआ। यह ट्रेन क्वेटा जा रही थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह विस्फोट पटरियों पर लगाए गए एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) से किया गया।

















