गंगा नगरी हरिद्वार में आज जिला प्रशासन की टीम ने सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि कुंभ मेला 2027 के मद्देनजर जिले में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया है।
जिन स्थानों पर अखाड़ों के शिविर स्थापित किए जाने हैं, उनकी पहचान की जा रही है और वहां से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। दीक्षित ने कहा कि अखाड़ा शिविर क्षेत्रों को अतिक्रमण से मुक्त कराने तथा वहां सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता है, इसलिए प्रशासनिक कार्रवाई तेज कर दी गई है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकारें मिलकर यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही हैं कि कुंभ भव्यता के साथ मनाया जाए।

















