भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। अहमदाबाद में हुई चयन समिति की बैठक के बाद मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टीमों की घोषणा की।
वनडे में गिल कप्तान, अय्यर उपकप्तान-
रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को भारतीय वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं, श्रेयस अय्यर को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अगरकर ने कहा कि यह फैसला वनडे विश्व कप 2027 को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने इस दावे को खारिज कर दिया कि यह सीरीज रोहित शर्मा और विराट कोहली की आखिरी हो सकती है।
तीन मैचों की वनडे सीरीज (19 अक्टूबर से) के लिए भारतीय टीम-
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल।
टी20 में सूर्यकुमार को कप्तानी-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव को कप्तान और शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है।
टी20 टीम-
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।
हार्दिक पांड्या फिट नहीं-
अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं, इसी कारण उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया।

















