काशी के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के मदनपुरा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा बजाने से रोकने के मामले में पुलिस ने अब्दुल नासिर और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने हनुमान चालीसा को लेकर पुजारी संजय से विवाद किया था। वहीं हनुमान सेना की ओर से शनिवार दोपहर में सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ का आह्वान उसी मंदिर के बाहर किया गया है।
पुलिस के अनुसार पुजारी संजय की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुजारी संजय द्वारा मोबाइल से कनेक्ट छोटे से स्पीकर में हनुमान चालीसा बजाया जा रहा था। अब्दुल नासिर ने हनुमान चालीसा बंद करने को कहा। कुछ देर बाद उसका बेटा भी पहुंचा और हनुमान चालीसा बजाने पर विवाद करने लगा।
हनुमान सेना के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने बताया कि भारत में वो भी काशी में किसी को हनुमान चालीसा बजाने से कोई कैसे रोक सकता है। हम पांचों टाइम इनके अज़ान को सुनते हमको कोई आपत्ति नहीं है, तो ये लोग हनुमान चालीसा बजाने से कैसे रोक सकते। आज वहीं पर सामूहिक हनुमान चालीस का पाठ किया जाएगा।

















