एनडीए सरकार द्वारा जीएसटी में की गई कटौती के परिणाम दिखने लगे हैं। नवरात्रि पर्व के दौरान जीएसटी बचत उत्सव से बाजार को जबर्दस्त शक्ति मिली है। लोगों के घरों में भी खुशियां आ रही हैं। पिछले दस साल में नवरात्रि के दौरान सबसे ज्यादा बिक्री हुई।
ऑटोमोबाइल सेक्टर में रिकॉर्ड वृद्धि
- महिंद्रा एंड महिंद्रा, जो XUV700 और Scorpio N जैसी लोकप्रिय एसयूवी बेचती है की खुदरा बिक्री में साल-दर-साल 60% की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई।
- कार निर्माता मारुति सुजुकी की नवरात्रि बिक्री में 100% की वृद्धि दर्ज की गई, जो पिछले साल के मुकाबले दोगुनी थी और कम से कम एक दशक में सबसे बेहतर।
- मारुति सुजुकी ने 3.5 लाख बुकिंग की सूचना दी है, जिसमें लगभग 2.5 लाख बुकिंग अभी लंबित हैं।
- नवरात्रि के पहले 8 दिनों में मारुति सुजुकी ने 1.65 लाख वाहनों की डिलीवरी भी की। नवरात्रि के पहले दिन, मारुति ने रिकॉर्ड 30,000 कारों की डिलीवरी की, जो पिछले 35 वर्षों में उसका एक दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा
- टू-व्हीलर निर्माता हीरो मोटोकॉर्प के शोरूम में ग्राहकों की आवाजाही (फुटफॉल) इस नवरात्रि में दोगुनी हुई
- टाटा मोटर्स ने त्योहारी अवधि के दौरान 50,000 से अधिक वाहनों की खुदरा बिक्री की, जिसमें अल्ट्रोज, पंच, नेक्सॉन और टियागो मॉडलों की मांग रही।
- बजाज ऑटो ने भी नवरात्रि के दौरान मजबूत बिक्री दर्ज की।
इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बूम
- भारत के सबसे बड़े रिटेलर रिलायंस रिटेल की बिक्री पिछले साल की नवरात्रि के मुकाबले 20-25% बढ़ी, जिसमें बड़े स्क्रीन वाले टीवी, स्मार्टफोन और फैशन जैसी कैटेगरी शामिल हैं।
- इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन विजय सेल्स ने भी 20% से अधिक की बिक्री वृद्धि हुई
- एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने भी वृद्धि दर्ज की।
- एलजी (LG), हायर (Haier), और गोदरेज अप्लायंसेज (Godrej Appliances) ने पिछली नवरात्रि की तुलना में इस बार ज्यादा बिक्री दर्ज की।
- हायर की बिक्री 85% बढ़ी। कंपनी ने 2.5 लाख रुपये से अधिक कीमत वाले 85-इंच और 100-इंच टीवी के अपने दिवाली स्टॉक को लगभग बेच दिया। इस अवधि के दौरान कंपनी ने प्रतिदिन 300–350 यूनिट 65-इंच टीवी भी बेचे।
महत्वपूर्ण बात यह है कि त्योहारों के मौसम का पहला भाग- जिसमें ओणम, दुर्गा पूजा और दशहरा शामिल हैं, कुल त्योहारी बिक्री का 40–45% हिस्सा होता है।

















