पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आई लव मोहम्मद के मामले पर कहा कि आस्था और अस्मिता को अराजकता का बंधक बनाने की कोशिश कतई स्वीकार्य नहीं है। जो लोग इस नाम पर प्रदर्शन कर रहे हैं, वह केवल पाखंड हैं. मुख्तार अब्बास नकवी आज रामपुर में जनता एवं कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं।
आजम खान के सवाल पर उन्होंने कहा कि सियासत में कुछ भी हो सकता है, लेकिन मेरी सलाह है कि आजम खान अपनी राजनीति की चिंता छोड़ कर पहले अपनी सेहत पर ध्यान दें।
मुख्तार अब्बास नकवी रामपुर के दौरे में स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने राजनीतिक सवालों के भी उत्तर दिए। उन्होंने कहा कि देश और समाज में आस्था और अस्मिता का सम्मान होना चाहिए और किसी भी तरह के पाखंड या अराजक प्रयासों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

















