आज प्रयागराज में पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने आज कहा कि “चुनावी चक्रवात में चारों ख़ाने चित” पार्टियों के “चॉकलेटी चंडाल चौकड़ी की घासलेटी धमाचौकड़ी”, धाराप्रवाह धूर्ततापूर्ण धमाल के कमाल में जुटी है। दशकों की साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण की सियासत को दरकिनार कर समावेशी सशक्तिकरण के दौर ने सत्तालोलुप छल छत्रपों की छावनी में छेद कर सशक्त सबक-संदेश दिया है कि साम्प्रदायिक छल नहीं, समावेशी बल देश की प्राथमिकता है। देश साम्प्रदायिक तुष्टीकरण वालों की खटिया खड़ी, बिस्तरा गोल कर रहा है।
श्री नकवी ने कहा कि संवैधानिक संस्थानों की सामन्ती लिन्चिंग और लोकतांत्रिक मूल्यों, जनतांत्रिक जनादेश के खिलाफ दुराग्रह पूर्ण दुष्प्रचार में लगे हिट एन्ड रन के हुड़दंगी हिस्ट्रीशीटरों की खटा-खट हडबड़ी,फटा-फट गडबड़ी गच्चे पर गच्चा खा रही है। ऐसे डपोरशंखों को जनतांत्रिक वोट को जनादेश में खोट बताने की सनक से बाहर आना होगा और आत्मचिंतन करना होगा कि जनता क्यों उनकी खुड़पैची सियासत, खुराफ़ाती विरासत बारम्बार नकार रही है? वयोवृद्ध कांग्रेस निर्मित, निर्देशित ‘वोट चोरी’ का हॉरर शो जनता के बीच टायं-टायं फिस्स हो रहा है। प्रजातंत्र को परिवार तंत्र का बंधक बनाने की सनक बिहार, पश्चिम बंगाल, असम के चुनाव में धराशाई हुई है, आगे उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में भी धूलधूसरित होगी। आज भाजपा और सहयोगी दलों का भारत की 78% आबादी और 22 राज्यों में सुशासन का ध्वज फहरा रहा है, जनता का जनादेश भाजपा के सुशासन के संकल्प और सनातन के सम्मान का परिणाम है। भारत में सुशासन और सनातन का “अमृत काल” चल रहा है।
भारत को मिला है स्थिर नेतृत्व
श्री नकवी ने कहा कि वैश्विक संकट के दौर में श्री नरेंद्र मोदी के रूप में भारत को स्टेबिल (कामयाब) सरकार और कैपेबल (क़ाबिल) नेतृत्व मिला है, जो संकट में संकटमोचक बना है। श्री नरेंद्र मोदी ने देश के सामने आए हर संकट के समाधान का प्रमाणित और प्रभावी परिणाम दिखाया है, वर्तमान वैश्विक संकट में भी सरकार, समाज संयम, समझदारी और सावधानी से भारत को वैश्विक संकट के बिना बुलाए मेहमान से भी मुक्ति दिलाएगा।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल सहित AAP नेताओं के खिलाफ जारी किया नोटिस, क्या है मामला?
“रात भर का है मेहमां अंधेरा।
किसके रोके रुका है सवेरा।।
नकवी ने कहा कि कुछ लोग संकट के समाधान में जुटने के बजाय सियासी व्यवधान में डट जाते हैं, ऐसे भय-भ्रम के गटर पर भरोसे का शटर लगा कर आपदा में अवसर ढूंढने वाले साज़िशी सिन्डिकेट से सावधान रहना होगा। कांग्रेस, सपा पर हमला करते हुए कहा कि लफ्फ़ाजी की लम्पट लाबी का सत्तालोलुप सुरूर और गुरूर चुनावी मैदान में बार-बार लगातार, गच्चा खा रहा है। इस बार भी उत्तर प्रदेश में सत्ताइस के चुनाव में इस लफ्फ़ाजी के लाट साहबों और झांसे के झंडाबरदारों को झटका झेलना पड़ेगा।
कांग्रेस, सपा परिवारतंत्र का जुगाड़ का जमघट भी जनादेश के पनघट पर नहीं पहुंचा पाएगा। मोदी-योगी का शासन समावेशी विकास, समाज के सुरक्षा-सम्मान, सशक्तिकरण की गारंटी है। भाजपा सुशासन, भारत के सम्मान, समृद्धि, सुरक्षा के लिए ज़रूरी है। भाजपा का विस्तार, भारत के विकास से जुड़ा है।












