नई दिल्ली: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने अग्नि-प्राइम मिसाइल (Agni Prime Missile) का सफल परीक्षण कर लिया है। इसे नई पीढ़ी की मिसाइल कहा जा रहा है। मिसाइल का परीक्षण रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर से किया गया। यह पहली बार है जब रेल लॉन्चर से किसी मिसाइल को दागा गया है। इस मिसाइल के सफल परीक्षण के साथ भारत अब उन देशों की सूची में शामिल हो गया है जिनके पास कैनिस्टराइज्ड लॉन्च सिस्टम है। यह सिस्टम रेल नेटवर्क पर चलते हुए मिसाइल छोड़ सकता है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार सुबह इस मिसाइल के परीक्षण की जानकारी दी है।
ट्रेन से लॉन्च होकर 2 हजार किलोमीटर रेंज में लक्ष्य को सकती है भेद
उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि मध्यम रेंज की अग्नि प्राइम मिसाइल (Agni Prime Missile) को रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर सिस्टम से दागा जा सकेगा। यह अगली पीढ़ी की मिसाइल ट्रेन से ही लॉन्च होकर 2000 किलोमीटर तक की रेंज में किसी भी लक्ष्य को भेद सकती है। इस मिसाइल को कई और अहम विशेषताओं से सुसज्जित है। इसे विशेष रूप से डिजाइन किए गए रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर से किया गया। यह अपनी तरह का पहला लॉन्च है जो कि बिना किसी पूर्व शर्त के रेल नेटवर्क पर चलने की क्षमता रखता है। इस प्रणाली से कम प्रतिक्रिया के समय में प्रक्षेपण करने की सुविधा मिलती है। उन्होंने मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल के सफल परीक्षण पर DRDO, सामरिक बल कमान (SFC) और सशस्त्र बलों को बधाई दी।
एडवांस फीचर्स से युक्त है ये मिसाइल, बेहद कम समय में हो सकती है लॉन्च
इस मिसाइल में कई एडवांस फीचर हैं। यह मिसाइल सटीक निशाना लगाने में सक्षम है। इसका डिजाइन मजबूत है। यह इसलिए खास है क्योंकि इसे रेल लॉन्चर से लॉन्च किया गया है। ये एक मोबाइल लॉन्चर है। ये मिसाइल रेल नेटवर्क पर बिना किसी तैयारी के चल सकती है। इसे जंगल, पहांड और मैदान में आसानी से ले जाया जा सकता है। सबसे बड़ी खासियत है कि इस मिसाइल लॉन्च करने में बेहद कम समय लगता है। यह मिसाइल कम विजिबिलिटी में लक्ष्य को भेद सकती है।
अग्नि प्राइम मिसाइल में क्या है खास?
-अग्नि प्राइम कई उन्नत एवं नई सुविधाओं से युक्त है
-यह एक कैनिस्टर-लॉन्च प्रणाली पर बेस्ड मिसाइल है
-जरूरत पड़ने पर इस मिसाइल को रेल या सड़क मार्ग से एक-जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है
-यह मिसाइल लॉन्च करने में बेहद कम समय लेगी जिससे इसका परिचालन सुगम होगा
-चीन और पाकिस्तान दोनों के खिलाफ किसी खतरे को यह मिसाइल आसानी से निपट लेगी
-इस मिसाइल को खासतौर पर पाकिस्तान को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है
-यह इंटरमीडिएट रेंज (मध्यम दूरी) वाली मिसाइल है जो दो हजार किलोमीटर तक अपने टारगेट को हिट कर सकती है
-यह मिसाइल कम विजिबिलिटी में लक्ष्य को भेद सकती है
-इसे जंगल, पहांड और मैदान में आसानी से ले जाया जा सकता है।
-इस मिसाइल में कई एडवांस फीचर हैं। यह मिसाइल सटीक निशाना लगाने में सक्षम है।

















