ट्रंप, टैरिफ और ट्रेड डील को लेकर मचे बवाल के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल आज अमेरिका पहुंच गए हैं। इस दौरे के तहत विदेश मंत्री जयशंकर आज अपने अमेरिकी काउंटरपार्ट मार्को रुबियो से मिलेंगे। पीयूष गोयल भी साथ हैं, जो ट्रेड डील को फाइनल करने के लिए जुटे हुए हैं। अमेरिका के द्वारा 50 फीसदी टैरिफ लगाने के बाद विदेश मंत्री जयशंकर का ये पहला अमेरिकी दौरा है।
इस साल ये दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की तीसरी आमने-सामने वाली बातचीत हो रही है। ऐसे में इस बात की उम्मीद जगी है कि जल्द ही कुछ अच्छी खबर मिलेगी। इसके अलावा दोनों नेताओं के बीच ये मुलाकात ऐसे वक्त में भी होने जा रही है, जब भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर चर्चा चल रही है।
ये मुलाकात क्यों है खास है?
जयशंकर और रुबियो के बीच द्विपक्षीय रिश्तों पर वार्ता होगी। इस दौरान टैरिफ और ट्रेड डील पर भी वार्ता होगी। उल्लेखनीय है कि डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा रूसी तेल का बहाना लेकर भारत पर 50 फीसदी टैरिफ थोपे जाने के बाद दोनों देशों के बीच रिश्तों में कड़वाहट आ गई है। ऐसे में इस रिश्ते को नॉर्मलाइज करने पर जोर होगा।
अपने समकक्षों से मुलाकात करेंगे पीयूष गोयल
वहीं इस दौरे के दौरान वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल वॉशिंगटन डीसी में अपने अमेरिकी समकक्षों से मुलाकात करेंगे। वो न्यूयॉर्क में तो यूएस ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव जेमिसन ग्रीर से चर्चा करेंगे।

















