कार्बेट सिटी रामनगर। कुछ दिन पूर्व रामनगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें दो छात्राएं कंप्यूटर कोचिंग से बाहर आने के बाद सड़क पर खड़ी स्कूटी से बुर्का निकाल कर पहन कर कहीं जाती हुई दिखीं । बाद में ये मामला सामने आया कि मुस्लिम छात्रा अपनी सहपाठी हिंदू छात्रा को बुर्का पहनाकर अपने घर ले जा रही है।
अभिभावक द्वारा बेटी से पूछताछ करने पर पता चला कि उसने शौकिया तौर पर बुर्के वाली पोशाक पहन ली थी और इस मामले को ज्यादा तूल न देने की बात कही । लेकिन कल स्कूल की छुट्टी के बाद जब वह घर नहीं पहुंची तो चिंतित अभिभावक जानकारी लेने के लिए स्कूल गए। वहां पता चला कि बच्ची स्कूल तो आई , लेकिन छुट्टी के बाद घर न जाकर कहीं और चली गई। बच्ची के पिता द्वारा कोतवाली में इसकी जानकारी दी गई। पुलिस प्रशासन द्वारा खोजबीन करने पर पता चला कि छुट्टी के बाद बच्ची किसी मुस्लिम छात्रा के घर चली गई है।
माता-पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा सख़्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि वह 14 साल की बच्ची किसी मुस्लिम युवक के संपर्क में थी। इससे मुस्लिम छात्रा की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है ।
अभिभावक द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि उसकी बच्ची अभी नाबालिग है और उसका पूरी तरह ब्रेनवाश किया गया है। बच्ची की हालत चिंताजनक है। मुस्लिम युवक पर गंभीर हरकतों का प्रकरण सामने आ रहा है।
क्षेत्र के हिंदूनिष्ठ संगठनों ने रामनगर में लव जिहाद की आशंका जताई है। शीघ्र ही खुलासा न होने और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। निष्पक्ष जांच की जाएगी और जितनी भी कड़ियां इस घटना से जुड़ी हैं, सभी का जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।
हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों का आरोप है कि रामनगर में केरला स्टोरी की तरह वारदात हो रही हैं, जोकि क्षेत्र के लिए चिंताजनक है। उनका कहना है कि शहर के विद्यालयों के बहुत बुरे हाल हैं, जिसमें हिन्दू-मुस्लिम छात्राएं साथ पढ़ रही हैं । MPHIC में ही अकेले 20-30 और मामले सामने आ सकते हैं। इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।

















