जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक बार फिर सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक जवान बलिदान हो गया है। कल रात से चल रही गोलीबारी अभी भी लगातार रह रहकर हो रही है। साथ ही किश्तवाड़ में भी लगातार मुठभेड़ हो रही है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों ने करीब 7 आतंकियों को घेर रखा है।
क्या है पूरा मामला
मामला कुछ यूं है कि 19 सितंबर की शाम को सुरक्षा बलों को इंटेलिजेंस एजेंसियों को खबर मिली कि डोडा-उधमपुर बॉर्डर के सेज धार इलाके में कुछ संदिग्ध घूम रहे हैं। रात करीब 8 बजे इंडियन आर्मी की व्हाइट नाइट कोर, जम्मू-कश्मीर पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने सर्च ऑपरेशन लॉन्च किया। जैसे ही फोर्सेस ने इलाके को घेरा, आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। रात भर चली गोलीबारी में दोनों तरफ से गोलियां चलीं, और सुबह होते ही खबर आई कि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। लेकिन जवान को बचाया नहीं जा सका। ये इलाका पहले भी आतंकी गतिविधियों का केंद्र रहा है। अप्रैल में यहां एक जवान बलिदान हुए थे, और जून में जैश के एक बड़े आतंकी को मार गिराया गया था।
इसे भी पढ़ें: सिंधु जल संधि: दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान को मिलेगा पानी, केंद्रीय मंत्री खट्टर के बयान से बढ़ी उम्मीद
बलिदानी जवान के नाम को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया, लेकिन सेना के प्रवक्ता ने बताया कि जवान को हम घायल अवस्था में तुरंत कमांड हॉस्पिटल ले गए। लेकिन जान बचाना मुश्किल हो गया।
फंसे आतंकी: जैश के 3-4 दहशतगर्द फंसे
खुफिया जानकारी के मुताबिक, 3 से 4 पाकिस्तान प्रायोजित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों को सेना ने घेर कर रखा है। सर्च ऑपरेशन तेज हो गया है। जम्मू आईजीपी ने X पर पोस्ट कर बताया कि जॉइंट ऑपरेशन जारी है, और आतंकियों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा। किश्तवार में भी एक अलग एनकाउंटर चल रहा है, जहां 3 आतंकी फंसे बताए जा रहे हैं, लेकिन उधमपुर वाली घटना ज्यादा तीव्र है।
सुरक्षा का कड़ा इंतजाम: NH पर अलर्ट
एनकाउंटर के बाद उधमपुर में सिक्योरिटी हाई अलर्ट पर है। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर चेकपॉइंट्स बढ़ा दिए गए, व्हीकल चेकिंग सख्त हो गई। स्थानीय लोग घरों में ही रहने को कहा गया है, ताकि कोई खतरा न हो।

















