कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा पर आदनार गांव के पास शनिवार को आईईडी निष्क्रिय करने के दौरान विस्फोट हो गया। इसमें सुरक्षा बल के चार चार जवान बलिदान हो गए ।
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने इसकी पुष्टि की है। दुर्घटनावश आईईडी विस्फोट हुआ, जिसकी चपेट में आने से कांकेर डीआरजी के 4 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा, कॉन्स्टेबल संजय गढपाले घटनास्थल पर ही बलिदान हो गए, जबकि बस्तर फाइटर के जवान परमानंद कोर्राम ने अस्पताल में आखिरी सांस ली।
पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. के मुताबिक पिछले कुछ महीनों में आत्मसमर्पित माओवादी कैडरों द्वारा दी गई जानकारी और अन्य इनपुट के आधार पर छिपाकर रखे गए सैकड़ों आईईडी निष्क्रिय किए जा रहे हैं। शनिवार को जब कांकेर जिला पुलिस दल आईईडी को निष्क्रिय कर रहा था, तभी विस्फोट हो गया।

















