बिहार विधानसभा के मद्देनजर विपक्ष खास तौर पर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर कथित वोट चोरी के आरोप लगा रही है। इसी क्रम में एक बार फिर से एलओपी राहुल गांधी ने कथित वोट चोरी को लेकर चुनाव आयोग को निशाना बनाया है। उनके इन आरोपों पर अब चुनाव आयोग ने सधा जबाव दिया है। आय़ोग ने राहुल गांधी के आरोपों को निराधार करार दिया।
क्या है पूरा मामला
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा करते हुए आरोप लगाया कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करने वाले लोगों को बचाना बंद करना चाहिए। हमने आपको यहां 100% बुलेटप्रूफ सबूत दिया है। चुनाव आयोग को इन फोन, इन ओटीपी का डेटा एक हफ्ते के भीतर जारी करना होगा। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के राजुरा में 6815 लक्षित मतदाताओं को जोड़ा गया। अलंद में, हमने विलोपन पकड़े, राजुरा में, हमें जोड़े गए मतदाता मिले, लेकिन मूल विचार वही है। यह कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, यूपी में कर रही है, और हमारे पास इन सबके सबूत हैं।
#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, "The Chief Election Commissioner of India, Gyanesh Kumar, needs to stop protecting the people who are destroying Indian democracy. We have given you 100% bulletproof proof here. EC has to release this data of these… pic.twitter.com/SKrXtiicor
— ANI (@ANI) September 18, 2025
राहुल गांधी ने नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन ऑडिटोरियम में आय़ोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये आरोप लगाया कि 2024 लोक सभा चुनावों के दौरान बड़े पैमाने पर वोटों की चोरी हुई थी। उन्होंने कहा कि चुनाव आय़ोग निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने की जगह पक्षपातपूर्ण तरीके से कार्य कर रहा है। साथ ही आरोप लगाया कि भारत में व्यवस्थित तरीके से लाखों मतदाताओं को वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है।
इसे भी पढ़ें: DUSU Election 2025: डूसू चुनाव में एबीवीपी की चारों सीटों पर बढ़त, संभावित हार से एनएसयूआई बौखलाई
चुनाव आयोग का जबाव
राहुल गांधी के कथित वोट चोरी के आरोपों को चुनाव आयोग ने बेबुनियाद करार दिया और स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति वोटों को ऑनलाइन नहीं हटा सकता। ये बिल्कुल भी संभव नहीं है। राहुल गांधी के दावों में तनिक भी सच्चाई नहीं है। इसके अलावा आयोग ने ये भी स्पष्ट किया कि आयोग प्रभावित व्यक्ति को सुनवाई का मौका दिए बिना उसके वोट को नहीं हटाता है।
वोट चोरी टूलकिट का लिंक म्यांमार से जुड़ा
गौरतलब है कि हाल ही में राहुल गांधी के वोट चोरी वाले टूलकिट का लिंक म्यांमार से जुड़ा था। इसको लेकर कई सारी खबरें भी मीडिया में आई थी, जिनमें ऐसा दावा किया गया था कि जिन वोट चोरी के दस्तावेजों को कांग्रेस ने जारी किया था, उसमें म्यांमार का टाइम जोन था। यानि कि कथित वोट चोरी के मुद्दे को म्यांमार में गढ़ा गया। इसमें भी खास बात ये थी कि इससे पहले वामपंथी जॉर्ज सोरोस का बेटा म्यांमार के दौरे पर आया था।















