दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके के चंदन होला गांव में पुलिस टीम पर हमले की घटना सामने आई। पुलिस आजम नामक आरोपी को पकड़ने पहुंची थी, जिसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी था। आरोपी के रिश्तेदारों और उन्मादी भीड़ पहले पुलिस टीम पर पथराव किया उसके बाद हाथ आए पुलिस कर्मियों को सफक पर गिरा-गिरा कर पीटा। पुलिस टीम पर हुए इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
घायलों का इलाज और सुरक्षा बढ़ाई गई
घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और पुलिस ने अतिरिक्त टीमें तैनात कर सुरक्षा कड़ी कर दी।
घटना का वीडियो वायरल
वहीं इस घटना से जुदा एक वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे साफ देखा जा सकता है कि कैसे उन्मादी भीड़ एक महिला पुलिसकर्मी को सड़क पर गिराकर लातों और घूंसों से पिट रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे उन्मादी भीड़ ने महिला पुलिसकर्मी की वर्दी तक फाड़ दी है।
वर्दी फाड़ी , छाती कुचली , लात घूंसे बरसाए..
मजहबी भीड़ ने महिला पुलिसकर्मियों को भी नहीं बख्शा… बच्चे बूढ़े आदमी औरत उन्मादी भीड़ में सब शामिल
दिल्ली के फ़तेहपुर बेरी में दिल्ली पुलिस की टीम
मोहम्मद आज़म को पकड़ने गई। मजहबी भीड़ ने पुलिस को सड़क पर गिरकर मारामहिला… pic.twitter.com/D6Q6cnObHl
— Shivam Dixit (@ShivamdixitInd) September 17, 2025
आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और तलाशी अभियान
दिल्ली पुलिस ने घायल कर्मियों के बयान दर्ज कर आरोपी आजम और अन्य हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस पूरे इलाके में तलाशी अभियान चला रही है ताकि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिस टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

















