नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें देश और दुनिया के नेता बधाई दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी खास अंदाज में पीएम मोदी को बधाई दी है। योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया साइट X पर एक पोस्ट साझा कर पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घार्य होने की कामना की है। सीएम योगी का यह पोस्ट दिल को छूने वाला है।
क्या लिखा अपने पोस्ट में UP के CM योगी ने…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 140 करोड़ भारतीयों की आशाओं-आकांक्षाओं के संवाहक, वैश्विक मंच पर नए भारत को अग्रिम पंक्ति में प्रतिष्ठित करने वाले, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, हम सभी के मार्गदर्शक, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना को साकार करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! राष्ट्र सर्वोपरि और लोक-कल्याण की भावना को जीवन-साधना में उतारने वाले आपके अप्रतिम पुरुषार्थ, संवेदनशील नेतृत्व और अखण्ड कर्मनिष्ठा ने ‘नए भारत’ को आशा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
140 करोड़ भारतीयों की आशाओं-आकांक्षाओं के संवाहक, वैश्विक मंच पर ‘नए भारत’ को अग्रिम पंक्ति में प्रतिष्ठित करने वाले, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, हम सभी के मार्गदर्शक, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना को साकार करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को… pic.twitter.com/98CdgAPZmP
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 16, 2025
25 करोड़ प्रदेश वासियों की ओर से प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन प्रदान करें, जिससे राष्ट्र को आपका सशक्त नेतृत्व और हम सभी को आपका मार्गदर्शन प्राप्त होता रहे। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियों में पीएम मोदी के संघर्ष के दिनों से लेकर अब तक के जीवन के हर पल को बहुत शानदार तरीके से संयोजा गया है और विकास योजनाओं की झलक दिखाई गई है।
















