नैनीताल: हल्द्वानी पुलिस ने बनभूलपुरा क्षेत्र में संचालित CSC सेंटरों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर हुई कार्रवाई में अनियमितताएं मिलने पर 8 सेंटर तत्काल बंद कर दिए गए। एसपी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र के पर्यवेक्षण, सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी और सीओ रामनगर सुमित पांडेय के नेतृत्व में थानाध्यक्ष सुशील कुमार की देखरेख में 5 टीमों ने 19 सेंटरों की जांच की,पुलिस के अनुसार कई केंद्रों पर रजिस्टर मेंटेन नहीं किए गए थे, रेट लिस्ट उपलब्ध नहीं थी, CCTV कैमरे नहीं लगे थे और संचालकों के शैक्षिक प्रमाणपत्र भी नहीं मिले।
बंद किए गए सेंटर
सब्बू CSC सेंटर, सोल्यूशन पॉइंट, साइबर प्लेनेट, ग्राहक सेवा केंद्र (उत्तर उजाला), नसीम CSC सेंटर, डिजिटल स्टेशन CSC सेंटर, अंसारी डिजिटल सेवा केंद्र और देवभूमि जन सेवा केंद्र को सील कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने जनता से अपील की है कि सेवा केंद्रों पर पारदर्शिता बनाए रखें, अनियमितता दिखने पर तुरंत सूचना दें और नियमों का पालन कर सुरक्षित सेवाओं को बढ़ावा दें.!
इसे भी पढ़ें: देहरादून: सीएम धामी का भू माफियाओं पर सख्त एक्शन, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं
आई जी का बयान
कुमायूं की पुलिस महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल ने कहा है कि गृह विभाग के निर्देश पर सभी जनसेवा केंद्रों की जांच पड़ताल और उनमें जरूरी दस्तावेजों के सत्यापन संबंधी विषयों को जांचा परखा जाना है। सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को इस बारे में निर्देशित किया गया है।बनभूलपुरा क्षेत्र में सबसे ज्यादा शिकायतें आई है यहां 8 केंद्रों को सील किया गया है।

















