आज के समय में इंटरनेट पर कब कौन-सी चीज़ वायरल हो जाए, कहना बहुत ही मुश्किल है। हर कुछ हफ्तों में कोई न कोई नया ट्रेंड सामने आ जाता है। कुछ समय पहले इंटरनेट पर Ghibli स्टाइल की तस्वीरें बहुत ज्यादा वायरल हुई थीं, फिर लोग अपने 3D रियलिस्टिक मॉडल इंस्टाग्राम पर शेयर करने लगे। इस ट्रेंड की धूम अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि एक और नया ट्रेंड सोशल मीडिया पर छा गया है- विंटेज साड़ी और पुराने जमाने के फिल्मों जैसा लुक। इस ट्रेंड में लोग अपनी साधारण सी तस्वीरों को इस तरह एडिट कर रहे हैं कि वो किसी 90 के दशक की क्लासिक बॉलीवुड फिल्म का सीन लगती है। इसमें महिलाएं साड़ी पहने, हल्की रोशनी में, पुराने रोमांटिक अंदाज में नजर आती हैं। इन तस्वीरों में नज़ाकत, सादगी और पुराने फैशन की खूबसूरत झलक देखने को मिलती है। अगर आप भी इस ट्रेंड में शामिल होकर अपनी एक शानदार विंटेज साड़ी लुक वाली तस्वीर बनाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें-
कैसे बनाएं विंटेज साड़ी लुक वाली फोटो- इस फोटो को बनाने के लिए आपको ज़्यादा कुछ नहीं करना है। बस अपने स्मार्टफोन में Gemini ऐप डाउनलोड करें और नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें। सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में Google Play Store या App Store से Gemini ऐप डाउनलोड करें। यह Google का एक एआई (AI) टूल है जो इमेज और टेक्स्ट दोनों पर काम करता है। ऐप इंस्टॉल करने के बाद अपने Google अकाउंट से लॉगिन करें। इससे आपकी सेटिंग्स और फोटोज़ सिंक हो जाएंगी। अब उस तस्वीर को चुनें जिसे आप एडिट करना चाहते हैं। यह एक साधारण, साफ-सुथरी फोटो होनी चाहिए जिसमें आपका चेहरा साफ दिख रहा हो। तस्वीर में ज्यादा चीजें या बैकग्राउंड न हो, ताकि AI अच्छे से काम कर सके। अब नीचे दिए गए सैंपल प्रॉम्प्ट को कॉपी करें और Gemini ऐप में पेस्ट करें-
“Generate a 4K ultra-HD, hyper-realistic portrait of a breathtakingly beautiful young Indian woman, capturing every delicate detail with lifelike precision. She has long, dark, wavy hair cascading naturally over her shoulders. She is wearing an elegant, translucent red saree draped gracefully over one shoulder, revealing a fitted blouse beneath. White flowers are delicately tucked behind her right ear. Her expression is serene and soft, and she is gazing slightly to her right. The background is a plain, warm-toned wall, softly lit by a warm light source from the right side, casting a gentle, well-defined shadow of her profile and hair on the wall. The overall mood is artistic with a subtle retro aesthetic. Use the exact face from the uploaded image- no alteration, ensure 100% facial accuracy.”
यह भी पढ़ें- https://panchjanya.com/2025/09/11/434767/sci-tech/nano-banana-trend-is-making-a-blast-on-the-internet-know-how-these-viral-3d-figurines-are-being-made-with-ai/
आप चाहें तो अपनी पसंद के हिसाब से इस प्रॉम्प्ट में बदलाव भी कर सकते हैं। जैसे- साड़ी का रंग बदलना, बालों की स्टाइल बदलना या बैकग्राउंड का मूड अलग रखना। अब “Send” या “Generate” बटन दबाएं। कुछ ही सेकंड में Gemini आपकी फोटो को प्रोसेस करेगा और एक नया विंटेज लुक तैयार करके दिखाएगा। जब फोटो तैयार हो जाए, तो आप उसे अपनी गैलरी में सेव कर सकते हैं और सोशल मीडिया जैसे Instagram, Facebook या WhatsApp पर शेयर कर सकते हैं।











