पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह बार-बार भारत से ही पंगे लेने की कोशिश करता है और मुंह की खाने के बाद शांत हो जाता है। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) की बैठक में। जहां, भारत ने पाकिस्तान को उसकी जगह दिखाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि हमें आतंकवाद प्रायोजित देशों से किसी तरह की कोई सीख लेने की आवश्यकता नहीं है। इतना ही नहीं यूएन में भारत ने पाकिस्तान द्वारा भारत पर किए गए आतंकी हमलों की भी लिस्ट गिना दी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, स्विटजरलैंड के जेनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी कांसुलर क्षितिज त्यागी ने 60वें मानवाधिकार परिषद की बैठक के दौरान पाकिस्तान को उसी की भाषा में जबाव दिया। भारत ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई। हम कभी नहीं भूलेंगे उन दर्दनाक घटनाओं को, जो हमारे सैनिकों और नागरिकों की जान ले चुकी हैं।
UN सत्र में भारत की तीखी प्रतिक्रिया
क्षितिज त्यागी ने पाकिस्तान के झूठे बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि पाकिस्तान का अपना लीडर ही उसे “कचरे के ट्रक” से तुलना करता है। वो देश बार-बार UN के सामने पुरानी प्रोपगैंडा दोहराता रहता है। भारत को ऐसे देश से कोई लेक्चर नहीं चाहिए, जो आतंकवाद को बढ़ावा देता हो। त्यागी ने साफ कहा, “हम उस देश की तरफ से किए गए उकसावे का जवाब देने के लिए एक बार फिर मजबूर हैं, जिसके अपने ही नेतृत्व ने उसकी तुलना कचरे के ट्रक से की थी।”
इसे भी पढ़ें: ‘मास शूटिंग’ पर बात कर रहे थे ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क, उन्हीं की गोली मारकर हत्या
9/11 और ओसामा बिन लादेन का जिक्र
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दुनिया को 9/11 के हमलों को कभी नहीं भूलना चाहिए। पाकिस्तान ने अल-कायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन को पनाह दी थी। एबटाबाद में अमेरिकी ऑपरेशन में वो मारा गया, लेकिन पाकिस्तान उसे शहीद बताकर महिमामंडित करता रहा।
पुलवामा, पहलगाम और अन्य हमलों का भी जिक्र
भारत ने पाकिस्तान को याद दिलाया उन तमाम हमलों का जो उसके समर्थन से हुए। पुलवामा हमला तो सबसे दर्दनाक था। 2019 में CRPF के काफिले पर फिदायीन हमला हुआ, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए। उसके बाद बालाकोट एयरस्ट्राइक हुई, लेकिन पाकिस्तान ने कुछ सीखा नहीं। फिर पहलगाम का हालिया हमला, जहां आतंकियों ने फिर खून खराबा किया। त्यागी ने कहा, “हमें पुलवामा, उरी, पठानकोट, मुंबई को नहीं भूलना चाहिए… ये सूची अंतहीन है।” उरी में 2016 में 19 सैनिक बलिदान हुए। पठानकोट एयरबेस पर 2016 में हमला और 26/11 मुंबई हमलों में 166 लोग मारे गए। हर घटना हमारे दिल में घाव छोड़ गई।
त्यागी ने पाकिस्तान को “असफल राष्ट्र” करार दिया, जो कि अल्पसंख्यकों पर अत्याचार करता है। उसकी विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भारत को ऐसे देश से सलाह नहीं चाहिए। उन्होंने कहा, “हमें किसी आतंकवाद के प्रायोजक से कोई सबक नहीं चाहिए; अल्पसंख्यकों पर अत्याचार करने वाले से कोई उपदेश नहीं चाहिए।”

















