ऋषिकेश: श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा कमेटी ने सूचना दी है कि गुरुद्वारा के कपाट शीतकाल के लिए 10 अक्टूबर को बंद हो जाएंगे। इन दिनों श्री हेमकुंड साहिब के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। गोविंदघाट से घांघरिया होते हुए लगभग 21 किमी की पैदल चढ़ाई भरे रास्ते से श्रद्धालु श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे में शिव नवाजने के लिए पहुंच रहे हैं।
गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष सरदार नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि 15 सितंबर से घांघरिया तक हेलीकॉप्टर सेवा भी शुरू हो जाएगी। उल्लेखनीय ये भी है कि केंद्र राज्य सरकार ने गोविंदघाट से श्री हेमकुंड साहिब तक रोपवे बनाए जाने के प्रोजेक्ट को पूरा करने का काम निर्माण एजेंसी को सौंप दिया है। उम्मीद की जा रही है कि इस पर काम जल्द शुरू हो जाएगा।
















