राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी पूर्णतः स्वस्थ हैं। आज दोपहर थोड़ा असहज लगने से सावधानी के तौर पर जोधपुर के चिकित्सालय में गये थे । चिकित्सा जांच के उपरांत डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह से स्वस्थ घोषित किया है।
जानकारी के अनुसार दत्तात्रेय जी की सभी जांच रिपोर्ट सामान्य पाई गई हैं और चिंता की कोई बात नहीं है । सरकार्यवाह जी को किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं है। वे हाल ही में दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित संघ शताब्दी वर्ष की तीन दिवसीय व्याख्यानमाला “100 वर्ष की संघ यात्रा: नए क्षितिज” में भी पूर्ण रूप से सक्रिय एवं उपस्थित रहे।
संघ के सरकार्यवाह माननीय दत्तात्रेय होसबाले पूर्णतः स्वस्थ है। आज दोपहर थोड़ा असहज लगने से सावधानी के तौर पर जोधपुर के चिकित्सालय में गये थे । डॉक्टरों ने उन्हें पुरी तरह स्वस्थ बताया है । @editorvskbharat
— Sunil Ambekar (@SunilAmbekarM) September 8, 2025
इसके बाद जोधपुर में संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक में थे।

















