नई दिल्ली: बॉलीवुड डायरेक्टर संजय लीला भंसाली पर गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है। एफआईआर बीकानेर में दर्ज हुई है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली पर एफआईआर दर्ज की गई है। भंसाली की कंपनी भंसाली प्रोडक्शन्स, प्रोडक्शन मैनेजर उत्कर्ष बाली और अरविंद गिल के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हुई है। आइए जानते हैं क्या है यह पूरा मामला?
धोखाधड़ी और धमकी की धाराओं में एफआईआर दर्ज
भंसाली और उनके सहयोगियों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है। एफआईआर बीकानेर के बीछवाल थाने में दर्ज हुई है। मामला भंसाली की फिल्म “लव एंड वार” की शूटिंग से जुड़ा है। एफआईआर में धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, धमकी और संगठित षड्यंत्र की धाराएं शामिल हैं।
किसने दर्ज कराई है एफआईआर?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भंसाली और उनके सहयोगियों पर एफआईआर राधा फिल्म्स एंड हॉस्पिटैलिटी के सीईओ और लाइन प्रोड्यूसर प्रतीक राज माथुर ने दर्ज करवाई। उनका आरोप है कि फिल्म के प्रोडक्शन में नियुक्ति प्रक्रिया और सुरक्षा इंतजाम को लेकर धोखाधड़ी की गई है। साथ ही 17 अगस्त 2025 को निजी सुरक्षा कर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार और धमकी देने की घटना का भी एफआईआर में जिक्र है। इससे पहले भंसाली की फिल्म “पद्मावत” की शूटिंग को लेकर भी विवाद खड़ा हुआ था।

















