नई दिल्ली: एक रिपोर्ट का कहना है कि पिछले चार साल में मुस्लिम शिक्षकों द्वारा हिंदू छात्रों के उत्पीड़न की 11 घटनाएं सामने आई हैं। इन सारी घटनाओं में मुस्लिम शिक्षकों द्वारा हिंदू पहचान के कारण छात्रों का उत्पीड़न किया गया। ये घटनाएं वर्ष 2021 से 2025 के बीच सामने आई हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों के स्कूलों में मुस्लिम शिक्षकों द्वारा हिंदू छात्रों को हिंदू पहचान के कारण न सिर्फ प्रताड़ित किया गया, बल्कि उनकी पिटाई भी की गई। कहीं हिंदू छात्र को सिर्फ इसलिए पीटा गया क्योंकि उसने अपनी कॉपी में जयश्रीराम लिखा था तो कहीं हिंदू छात्र की चोटी काट दी गई। इन सारी घटनाओं में अपनी पहचान के कारण हिंदू छात्र को मुस्लिम शिक्षक के उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा। मध्य प्रदेश में तो राधे-राधे कहने पर मुस्लिम शिक्षक ने हिंदू छात्र को पीट दिया।
यूपी से लेकर MP और बिहार तक पहचान के कारण हिंदू छात्रों का उत्पीड़न
27 अगस्त, 2025, एटा में शाकिर हुसैन नामक मुस्लिम शिक्षक ने एक हिंदू छात्र की सिर्फ इसलिए पिटाई कर दी क्योंकि उसने अपनी कॉपी में जयश्रीराम लिखा था। पीड़ित छात्र के पिता ने कहा कि आरोपी शिक्षक हिंदू देवी-देवताओं से चिढ़ता है। यह घटना एक निजी स्कूल की है, जहां मुस्लिम शिक्षक ने नफरत के कारण हिंदू छात्र की कॉपी तक फाड़ डाली।
18 मई, 2025, यूपी के मुजफ्फरनगर में मुस्लिम शिक्षिका फरहाना खातून ने देवांश नामक छात्र को हिंदू पहचान के कारण प्रताड़ित किया। आरोपी शिक्षिका ने उसकी चोटी काट डाली। छात्र छठी कक्षा में पढ़ता था। शिक्षिका ने अपने ऑफिस में छात्र की चुटिया काट दी क्योंकि वो नियमित तिलक लगाकर आता था और पूजा करके स्कूल जाता था। 11 दिसंबर, 2024 को मध्य प्रदेश में मुस्लिम शिक्षक ने राधे-राधे कहने पर हिंदू छात्र की पिटाई कर दी। 4 सितंबर, 2024 को उत्तर प्रदेश के अमरोहा में हिंदू छात्र को तिलक और कलावा को लेकर टारगेट किया गया। 19 जनवरी, 2024 को मध्यप्रदेश के शहडोल में जय श्रीराम के नारे लगाने पर मुस्लिम शिक्षक ने हिंदू छात्र की पिटाई कर दी। 21 सितंबर, 2021 को बिहार के गया में मुस्लिम शिक्षक ने हिंदू छात्र के बैग से गीता निकालकर डस्टबीन में फेंक दिया।

















