हरिद्वार। ऑपरेशन कालनेमि के तहत चल रहे सत्यापन अभियान में बांग्लादेश मुस्लिम पकड़े जा रहे हैं, जोकि हिंदू बाबा के भेष में देवभूमि में रह रहे थे। रुड़की पुलिस ने 13 पाखंडियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 2 बंग्लादेशी मुस्लिम बताए जा रहे हैं और ये साधु भेष में यहां रह कर सनातनियों से ठगी कर रहे थे।
उल्लेखनीय है कि एक बांग्लादेशी को पहले भी उत्तराखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बाद में उसे बांग्लादेश सीमा पर डिपोर्ट किया गया। एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि मोहम्मद उज्जवल, मोहन बनकर और मोहम्मद यूसुफ भी शंकर बनकर ठगी कर रहा था। पहचान सत्यापन करने पर दोनों बांग्लादेशी निकले। वे पिरान कलियर थाना क्षेत्र के पिरान कलियर में बहरूपिए बनकर घूम रहे थे। ये भगवा भेष धारण किए हुए थे। इनमें से एक वर्ष 2020 में अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने के जुर्म में जेल जा चुका है।
कुछ दिन पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले पाखंडियों के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमि चलाने का आदेश दिया था। इसके बाद से पुलिस लगातार कालनेमियों को गिरफ्तार कर रही है।

















