केंद्रीय योजनाओं के कैंप पर पंजाब सरकार व भाजपा में बढ़ा टकराव!
August 27, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

केंद्रीय योजनाओं के कैंप पर पंजाब सरकार व भाजपा में बढ़ा टकराव!

पंजाब में भाजपा और आम आदमी पार्टी सरकार के बीच सीएससी जनजागरुकता कैंप को लेकर विवाद बढ़ गया है। अबोहर में पुलिस ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ को रोक दिया, जिसके बाद भाजपा नेताओं ने धरना दिया।

Written byराकेश सैनराकेश सैन
Aug 22, 2025, 03:02 pm IST
inभारत, पंजाब

पंजाब में भाजपा द्वारा केंद्रीय योजनाओं के जनजागरुकता कैंप लगाने को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार व भारतीय जनता पार्टी में टकराव बढ़ गया है। पुलिस ने आज अबोहर में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी सुनील कुमार जाखड़ को फाजिल्का के एक गांव रायपुर स्थित कैंप में जाने से रोका तो वे अपने समर्थकों के साथ वहीं धरने पर बैठ गए। पुलिस ने कल वीरवार को प्रदेश भर से लगभग 50 भाजपा नेताओं को हिरासत में लिया जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। वहीं भाजपा ने राज्यपाल श्री गुलाबचन्द कटारिया को ज्ञापन दे मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। पार्टी ने सरकार के इन आरोपों को नकारा कि भाजपा लोगों के निजी डाटा की चोरी कर रही है, पार्टी के नेताओं क कहना है कि केंद्र सरकार की सामान्य सेवा केंद्र (सीएससी) के तहत यह काम किया जा रहा है।

सुनील जाखड़ का काफिला रोका, धरने पर बैठे कार्यकर्ता

अबोहर में आज पुलिस ने पंजाब भाजपा प्रदेशाध्य सुनील जाखड़ का काफिला रोक लिया, जिसके बाद सुनील जाखड़, पूर्व मंत्री सुरजीत ज्याणी समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता व नेता सडक़ पर धरना लगा कर बैठ गए। वीरवार को अबोहर के गांव रायपुरा में पुलिस ने कैंप लगाकर बैठे भाजपा नेताओं को हिरासत में लिया था। इसके बाद सुनील जाखड़ ने एलान किया था कि वे शुक्रवार को खुद अबोहर के गांव रायपुरा में कैंप लगाने के लिए पहुंचेंगे।

रायपुरा कैंप में नाकाबंदी और पुलिस कार्रवाई

सुनील जाखड़ सुबह करीब 10 बजे अपने निवास से काफिले सहित गांव रायपुरा के लिए रवाना हुए लेकिन उन्हें रायपुरा जाने से पहले ही सीतो रोड पर काला टिब्बा टोल प्लाजा के निकट पुलिस ने रोक लिया। जिला पुलिस ने वहां थ्री लेयर बेरिकेड लगा रखे थे। जिला के एसएसपी गुरमीत सिंह ने इस मौके पर कहा कि हालात न बिगड़े, इसलिए यह नाकाबंदी की गई है। दूसरी ओर फाजिल्का में पंजाब पुलिस ने भाजपा के जिला प्रधान सुखविंदर सिंह काका कंबोज को हिरासत में लिया है। सुखविंदर सिंह काका का कहना है कि वह लोग अपनी पार्टी के आदेश पर लोगों की भलाई के लिए कैंप लगाया हुआ था। कैंप में सभी गरीब लोग आए हुए थे किसी भी व्यक्ति से कोई पैसा भी नहीं लिया जा रहा था, लेकिन वहां पर पंजाब पुलिस के अधिकारी पहुंचे और उन्हें जबरन हिरासत में ले लिया।

आप सरकार के डाटा चोरी के आरोप

दूसरी ओर आम आदमी पार्टी की सरकार ने राज्य के डिप्टी कमिशनरों को आदेश जारी कर बिना अधिकार के निजी डाटा एकत्रित करने वालों पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। सरकार का आरोप है कि भाजपा के अभियान ‘आ गए भाजपा वाले तुहाडे दवार’ के जरिए लोगों का निजी डाटा एकत्रित कर रही है। जबकि भाजपा का कहना है कि यह सुविधा शिविर केंद्र सरकार की सीएससी योजना के तहत लगाए जा रहे हैं। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि सरकार जितनी भी गिरफ्तारियां कर ले, उनके कैंप जारी रहेंगे।

क्या है सीएससी योजना?

जन सेवा केंद्र ग्रामीण और दूरदराज के स्थानों पर भारत सरकार की ई-सेवाएं पहुंचाने के लिए भौतिक सुविधाएं हैं जहां कंप्यूटर और इंटरनेट की उपलब्धता कम या ज्यादातर अनुपस्थित है। वे एक ही भौगोलिक स्थान पर कई लेनदेन के लिए सुविधाएं प्रदान करने के लिए बहु-सेवा-एकल-बिंदु मॉडल हैं। जनसेवा केंद्र देश के ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में नागरिकों को बी2सी सेवाओं के अलावा आवश्यक सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं, सामाजिक कल्याण योजनाओं, स्वास्थ्य देखभाल, वित्तीय, शिक्षा और कृषि सेवाओं की डिलीवरी के लिए पहुंच बिंदु हैं। यह देश की क्षेत्रीय, भौगोलिक, भाषाई और सांस्कृतिक विविधता को ध्यान में रखते हुए एक अखिल भारतीय नेटवर्क है, जो सामाजिक, वित्तीय और डिजिटल रूप से समावेशी समाज के सरकार के लक्ष्य को पूरा करता है।

मनीष सिसोदिया का विवादित बयान

आम आदमी पार्टी के बड़े नेता मनीष सिसौदिया ने 13 अगस्त को पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा था कि चुनाव जीतने के लिए सच-झूठ, लड़ाई-झगड़ा हर हथकंडा अपनाना है। 13 अगस्त रात को को मोहाली में आम आदमी पार्टी की महिला विंग की एक वर्कशॉप आयोजित की गई थी। इस दौरान मनीष सिसोदिया महिला विंग को संबोधित करते हुए कहा कि आप के सभी काम लेकर महिला टीम घर-घर जाएगी। महिला विंग का असली पड़ाव है, 2027 का चुनाव जितवाना। 2027 के चुनाव जितवाने के लिए साम, दाम, दंड, भेद, सच-झूठ, क्वेश्चन-आंसर, लड़ाई-झगड़ा जो करना पड़े, करेंगे। क्या आप लोग तैयार हैं? पार्टी द्वारा अपनाई गई वर्तमान रणनीति को इसी प्रसंग से जोड़ कर देखा जा रहा है।

आप ने खुद जुटाया था निजी डाटा

यह रोचक है कि आम आदमी पार्टी की सरकार भाजपा पर लोगों की निजी जानकारी का डाटा चोरी करने का आरोप लगा रही है जबकि 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले खुद आम आदमी पार्टी ने मुफ्त बिजली योजना, महिलाओं को हजार रुपये प्रतिमाह देने की योजना के लिए लोगों से फार्म भरवाए थे और जिसमें उनसे निजी जानकारियां मांगी गई थीं। गत लोकसभा चुनाव में कांग्रेस भी किसानों के कर्जा माफी को लेकर यही काम कर चुकी है।

Topics: BJP Awareness Camp PunjabAAP Data Theft AllegationPunjab Newsपंजाब पुलिस कार्रवाईपंजाब भाजपा आप टकरावCSC योजना पंजाबसुनील जाखड़ धरनाPunjab Political Clash
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

नशे से अपनों को खो चुकीं 356 महिलाओं ने BJP नेता अक्षय शर्मा को बांधी राखी, कहा- अब आप ही हमारे भाई

पंजाब में ‘शिक्षा क्रांति’ पर उठे सवाल, सरकारी स्कूलों की बदहाली को लेकर घिरी भगवंत मान सरकार

पंजाब: बठिंडा के स्कूल की दीवारों पर आतंकी दिलावर बब्बर के समर्थन में लिखे नारे, जांच में जुटी पुलिस

पाकिस्तान सीमा से लगे पंजाब के स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाने का आरोप, NHRC ने बताया ‘सरकारी देशद्रोह’

ABVP Hoshiarpur Medhavi Chhatra Samman RSS Prant Pracharak Narendra Kumar Avinash Rai Khanna Panchjanya

“ज्ञान केवल नौकरी के लिए नहीं, राष्ट्र सेवा के लिए” : होशियारपुर में ABVP ने 400 होनहार छात्रों को किया सम्मानित

AI generated image

पंजाब में युवा बेरोजगारी राष्ट्रीय औसत से कहीं अधिक, शिक्षित युवाओं के लिए भी नौकरी बना बड़ा संकट

Load More

ताज़ा समाचार

उधम सिंह नगर: दूध में थूक कर दूध बांटने वाले मुस्लिम दूधिया की हरकत सीसीटीवी में कैद

ए बालाकृष्णन जी का गुरुवार को निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया। (फोटो सौजन्य- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया हैंडल से)

विवेकानंद केंद्र के अध्यक्ष ए बालकृष्णनजी का निधन, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने व्यक्त किया गहरा दुख

नेपाल में बाढ़

‘चेतावनी नहीं, तबाही पहले’- चीन प्रशासित तिब्बत से रसुवागढ़ी तक, चीन की चुप्पी सवालों के घेरे में

जालंधर के सरकारी स्कूल में स्मार्ट क्लास या कबाड़खाना? AAP सरकार के शिक्षा दावों की पोल खुली

Rahul Gandhi

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूँज’ पर ‘झूठ की गूँज’ वेबसाइट का फैक्ट चेक: 40 में से 29 दावे झूठे बताए गए

नेपाल में अचानक आई बाढ़

Explainer: नेपाल-तिब्बत सीमा पर फ्लैश फ्लड: आखिर क्यों हुआ ये?

AI generated image

रक्षाबंधन पर पेड़ों को राखी बांधने की परंपरा कितनी पुरानी? जानिए वेद-पुराणों में छिपा प्रकृति रक्षा का रहस्य

Sharjeel Imam And Umar Khalids bial cancelled

उमर खालिद-शरजील इमाम की जमानत याचिका का दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट में विरोध, कहा- ये कमांड अथॉरिटी वाले मास्टरमाइंड

(Image created by AI)

नेपाल के बाद अब भारत में बिगड़ा मौसम! दिल्ली-NCR से UP-बिहार तक कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

नेपाल में प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह

बालेन्द्र शाह ने PM मोदी को क्यों कहा धन्यवाद? संकट की घड़ी में भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies