India Pakistan Partition : गत 14 अगस्त को काशीपुर (उत्तराखंड) में विभाजन की विभिषिका पर केंद्रित पाञ्चजन्य के विशेषांक ‘शूल और शिलालेख’ का लोकार्पण हुआ।
इस अवसर पर सांसद और पूर्व रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि बंटवारे का दर्द न भूला है और न ही भूलेंगे। उत्तराखंड के मंत्री गणेश जोशी ने पाञ्चजन्य के इस विशेषांक की सराहना करते हुए कहा कि इसमें विभाजन के दर्द की दास्तां लिखी हुई है, जिसे नई पीढ़ी को समझने की जरूरत है। कार्यक्रम में विभाजन की पीड़ा सहने वाले बुजुर्गों को पाञ्चजन्य की प्रति भेंट की गई।
कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअल माध्यम से जुड़े और उन्होंने बंटवारे का दर्द सहने वालों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की।
कार्यक्रम में संत हरि चैतन्य जी महाराज, काशीपुर के विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर और कार्यक्रम संयोजक दीपक बाली, रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ जन उपस्थित थे।

















