हरिद्वार: रुड़की कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के चलते कलियर अड्डे के पास से चार ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार कर लिया है। इन ढोंगी बाबाओं में सहारनपुर निवासी फारूक पुत्र अतीत, लखनऊ निवासी रमेश पुत्र बुद्ध लाल, हरियाणा निवासी महेंद्र पुत्र दुलीचंद और गाजियाबाद निवासी राजू पुत्र छैलू राम शामिल है।
यह ढोंगी बाबा शराब के ठेके के आसपास घूम रहे थे। साथ ही तंत्र-मंत्र से लोगों को भ्रमित कर रहे थे। बता दें कि उत्तराखंड धामी सरकार के द्वारा जनता की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वाले ढोंगी बाबाओं के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमि चलाया हुआ है।
कलियर से चार गिरफ्तार
जिसके बाद से पुलिस लगातार ऑपरेशन कालनेमि के चलते ढोंगी बाबाओ को गिरफ्तार कर रही है। इसी के चलते पुलिस के द्वारा कलियर अड्डे के पास से चार ढोंगी बाबाओ को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह ढोंगी सुबह-सुबह शराब के ठेके के आसपास घूम रहे थे। ये बाबा जनता को तंत्र-मंत्र के जरिए भ्रमित करने का कार्यों में लिप्त बताए गए हैं।
जिसके चलते पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के द्वारा चारों ढोंगी बाबाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि सरकार के निर्देशों के पालन करते हुए जिला हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि अभियान जारी रखा हुआ है इसी क्रम में चार ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया गया है।

















