देहरादून । राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विभागाध्यक्ष एवं सदस्य राजेंद्र सिंह ने गुरुवार को धराली में संचालित राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने एनडीएमए के स्तर पर राज्य को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार और गृह मंत्रालय पूरी तरह से उत्तराखंड के साथ खड़ा है। उन्होंने धराली में संचालित राहत और बचाव कार्यों को लेकर उत्तराखंड सरकार की सराहना की।
अधिकारियों के साथ रणनीति बैठक
राजेंद्र सिंह ने एनडीएमए, सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन, वायु सेना, मौसम विज्ञान विभाग के साथ ही अन्य विभागों के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर रेस्क्यू अभियान को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि एनडीएमए के स्तर पर जो भी सहायता उत्तराखंड को चाहिए, वह तुरंत मुहैया कराई जाएगी। एनडीएमए के स्तर पर लगातार रेस्क्यू अभियान की मॉनीटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि धराली में पुनर्निर्माण कार्यों के लिए भारत सरकार के स्तर पर हर संभव आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रारंभिक आकलन और झील की निगरानी
उन्होंने सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन को क्षति का प्रारंभिक आकलन जल्द भेजने को कहा। उन्होंने बताया कि संभवतः अगले सप्ताह अंतरमंत्रालय केंद्रीय टीम प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने उत्तराखंड आएगी। वहीं उन्होंने हर्षिल के ऊपरी क्षेत्र में बन रही झील की भी निगरानी करने तथा जल निकासी के लिए जल्द सेना तथा राज्य की एजेंसियों की एक संयुक्त टीम मौके पर भेजने को कहा। इस अवसर पर एनडीएमए के सदस्य ले. ज. सैयद अता हसनैन भी मौजूद थे। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास वीसी के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। इस अवसर पर एसीईओ प्रशासन आनंद स्वरूप, एसीईओ क्रियान्वयन डीआईजी राजकुमार नेगी आदि मौजूद रहे।
यात्रियों का रेस्क्यू और मौसम का सहयोग
बता दें कि गुरुवार को राहत और बचाव दलों द्वारा बड़ी संख्या में यात्रियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया। मौसम ने भी भरपूर साथ दिया। गुरुवार को हर्षिल से 367 यात्रियों को हेली सेवाओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर पहुंचाया गया। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि शुक्रवार को भी युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य संचालित किए जाएंगे। हेलीकॉप्टर उपयुक्त स्थानों में पर्याप्त संख्या में तैनात हैं। यदि मौसम अनुकूल रहा तो विभिन्न स्थानों में फंसे लोगों को शुक्रवार को रेस्क्यू कर लिया जाएगा।
हेलीकॉप्टर रेस्क्यू डिटेल
उन्होंने बताया कि गुरुवार को यूकाडा के साथ ही वायु सेना के हेलीकॉप्टरों ने रेस्क्यू अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब अगली प्राथमिकता भारी उपकरणों को धराली तथा बंद सड़कों को खोलने के लिए विभिन्न स्थानों पर पहुंचाने की है।
धराली उत्तरकाशी रेस्क्यू ऑपरेशन अपडेट
1. रेस्क्यू में लगाए गए हेलीकॉप्टर
– चिनूक – 02
– एमआई-17 – 02
– भारतीय वायुसेना हेलीकॉप्टर – 04
– यूकाडा (राज्य सरकार) – 08 हेलीकॉप्टर
2. मौके पर कार्यरत टीमों का विवरण
– जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक/प्रशासन/पुलिस/उपजिलाधिकारी/तहसीलदार सहित – 25
– राजपुताना राइफल्स – 150
– घातक टीम (सेना) – 12
– एसएफ आर्मी – 10
– एनडीआरएफ – 112
– केनाइन (डॉग स्क्वाड) – 06
– एसडीआरएफ – 73
– मेडिकल टीम/डॉक्टर – 05
– अग्निशमन विभाग – 10
– आईटीबीपी (1235 बटालियन) – 145
– पुलिस वायरलेस – 15
– खाद्य विभाग – 10 (5 कैटरिंग टीम)
– यूपीसीएल – 05
– सिंचाई विभाग – 02
– दूरसंचार कर्मचारी – 04
– राजस्व विभाग – 25
– पीडब्ल्यूडी – 25
– बीआरओ – 20
**कुल कार्यरत सदस्य – 654**
3. राहत/बचाव हेतु जाने के लिए तैयार दल
**नेलांग:**
– आर्मी मेडिकल – 50
– टोकला टीसीपी – 50
– स्पेशल फोर्स (आगरा) – 115
– अग्निशमन विभाग – 24
– आईटीबीपी – 32
**कुल – 271**
4. मेडिकल टीम का विवरण
– धराली: 01 मेडिकल टीम, 01 डॉक्टर, 01 फार्मासिस्ट, 01 एम्बुलेंस
– हर्षिल: 07 स्पेशलिस्ट, 01 मेडिसिन विशेषज्ञ
– मातली: 02 डॉक्टर (आईटीबीपी), 04 स्पेशलिस्ट (स्वास्थ्य विभाग)
– उत्तरकाशी: 08 स्पेशलिस्ट
– 294 बेड्स एवं 65 ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था
5. घायल व्यक्तियों की जानकारी
रेस्क्यू किए गए घायल जिन्हें मातली लाया गया – 14
– 03 गंभीर मरीज – एम्स ऋषिकेश भेजे गए
– 02 घायल – देहरादून
– 09 अन्य – जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में भर्ती
6. कार्यरत मशीनों का विवरण
– जेसीबी – 05
– एस्कवेटर – 03
– डोजर – 02
– टिप्पर – 10
– जनरेटर – 01
**कुल – 21**
7. यात्रियों का रेस्क्यू डिटेल
– गंगोत्री से हर्षिल: 274
– गंगोत्री से नीलांग: 19
– हर्षिल से मातली: 255
– हर्षिल से जॉलीग्रांट: 112
**कुल रेस्क्यू यात्री (हर्षिल से): 367**
8. मृतकों और लापता की जानकारी
– मृतक: 02
– लापता (सेना): 09
– लापता (सिविल): 07
**कुल लापता अनुमानित: 16**
9. अन्य राहत प्रयास
– धराली में थ्रस्ट रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ
– 2500 खाने के पैकेट हर्षिल भेजे गए
– राशन पैकेट और आवश्यक सामग्री लगातार भेजी जा रही है
– 125 KVA जेनसेट चिन्यालीसौड़ से चिनूक हेलीकॉप्टर द्वारा भेजा गया
10. प्रशासन की सक्रियता
राहत/बचाव में तेजी आई है और जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, पुलिस उपाध्यक्ष तथा अन्य टीमें स्थल पर रवाना हुईं।
















