प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत कर उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा तथा राहत एवं बचाव कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को बताया कि राज्य सरकार पूरी तत्परता से राहत एवं बचाव कार्यों में लगी हुई है। लगातार भारी वर्षा के कारण कुछ क्षेत्रों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन सभी संबंधित एजेंसियां समन्वय से काम कर रही हैं ताकि प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता मिल सके। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने केन्द्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें-
धराली से धर्मशाला तक क्यों फट रहे हैं बादल? जानिए इस पर्यावरणीय संकट की वजह
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रभावित क्षेत्र पहुंचे
आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रभावित धराली पहुंच गए हैं, जहां उन्होंने राहत कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री धामी ने फिलहाल यहां सीएम कैंप कार्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया है ताकि वह बचाव कार्यों पर सीधी नजर रख सकें।

















