यह बात किसी से छिपी नहीं है कि अमेरिका दशकों से भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान को हथियार बेचता आ रहा है। अमेरिका के बेचे गये हथियारों की बदौलत ही पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 1965 और 1971 का युद्ध लड़ा। इन्हीं हथियारों की बदौलत पाकिस्तानी आतंकवादी जम्मू-कश्मीर को अस्थिर करते आये हैं। वहां आतंक का तांडव मचाते आये हैं। अमेरिका ने 1954 से 1971 से बीच पाकिस्तान को 2 बिलियन डॉलर से ज्यादा के हथियार भेजे थे। इस बात का सबूत भारतीय सेना ने ट्रंप को दिया और आयना दिखाया है। आइए जानते हैं कि कैसे सेना ने भारत पर ट्रैफिक लगाने और बार-बार धमकाने वाले ट्रंप को इसका सबूत दिया।
सेना ने सोशल मीडिया पर साझा की अखबार की कटिंग
भारतीय सेना ने इस सबूत की बदौलत अमेरिका का असली चेहरा उजागर किया है। सेना ने सोशल मीडिया पर एक अखबार की कटिंग शेयर करते हुए बताया है कि कैसे आज से 54 साल पहले अमेरिका, पाकिस्तान के साथ मिलकर भारत के खिलाफ साजिश रच रहा था। भारतीय सेना के पूर्वी कमांड ने सोशल मीडिया साइट X पर 5 अगस्त, 1971 के एक अंग्रेजी अखबार की कटिंग शेयर की है। साथ ही एक खबर की तरफ ध्यान खींचा है।
इस खबर में बताया गया है कि 1954 से 1971 से बीच अमेरिका ने पाकिस्तान को 2 बिलियन डॉलर से अधिक के हथियार भेजे थे। यह सबूत है कि कैसे अमेरिका दशकों से पाकिस्तान को हथियार देते आ रहा है? इन्हीं हथियारों की दम पर पाकिस्तान भारत के खिलाफ युद्ध की तैयारी कर रहा था। 1965 और 1971 का युद्ध इसी का परिणाम था और अमेरिका ने पीठ पीछे से पाकिस्तान की मदद की थी।

सोशल मीडिया पर यह कटिंग शेयर करते हुए सेना ने कैप्शन में लिखा, “उस साल आज ही दिन युद्ध की तैयारी चल रही थी। अमेरिका 1954 से ही पाकिस्तान को 2 बिलियन डॉलर के हथियार भेज चुका था।’ अखबार में साफ-साफ लिखा है कि अमेरिका और चीन ने मिलकर पाकिस्तान को हथियार भेजे थे। इन्हीं हथियारों की बदौलत पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 1971 युद्ध लड़ा था।
क्यों आज भी अमेरिका पाक को नहीं देता टैरिफ की धमकी?
यह सोचने की बात है कि जिस तरह से ट्रंप बार-बार भारत को टैरिफ की धमकी दे रहे हैं। वह पाकिस्तान को टैरिफ बढ़ाने की धमकी क्यों नहीं देते हैं? पाकिस्तान पर भारत से कम टैरिफ लगाया गया है और उसे घटा भी दिया। आखिर अमेरिका की पाकिस्तान के प्रति इस हमदर्दी का राज क्या है? अमेरिका ने पाकिस्तान का टैरिफ 29 प्रतिशत से घटाकर 19 प्रतिशत कर दिया। जबकि पाकिस्तान हमेशा से ही भारत में आतंकवाद फैलाता आ रहा है। ट्रंप भारत को अब रूस से तेल न खरीदने की धमकी दे रहा है। ट्रंप का कहना है कि अगर भारत रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा तो 25 प्रतिशत से भी ज्यादा टैरिफ लगाया जायेगा। हालांकि भारत ट्रंप के इन धमकियों से नहीं डरने वाला है।

















