नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रोविडेंट फंड (PF) उनके भविष्य की एक सुरक्षित जमा राशि होती है। यह राशि खासतौर पर रिटायरमेंट के समय बहुत काम आती है। हर नौकरी करने वाले कर्मचारी की सैलरी से हर महीने PF का कुछ हिस्सा काटा जाता है और उतना ही हिस्सा कंपनी की ओर से भी जमा किया जाता है।
आपकी बेसिक सैलरी का 12% हिस्सा PF के लिए कटता है। इसी तरह, कंपनी भी आपकी बेसिक सैलरी और डीए का 12% हिस्सा PF में जमा करती है। लेकिन यहां एक जरूरी बात यह है कि कंपनी द्वारा जमा किए गए 12% में से 3.67% आपके PF अकाउंट में जमा होता है और बाकी 8.33% कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) में चला जाता है। इस तरह, हर महीने आपकी सैलरी से और कंपनी की तरफ से PF में कुल मिलाकर अच्छी-खासी रकम जमा होती रहती है। इसके ऊपर सरकार हर साल इस जमा राशि पर ब्याज (interest) भी देती है।
कैसे पता करें कि कंपनी PF जमा कर रही है या नहीं- यह जानना बहुत जरूरी है कि आपका नियोक्ता (कंपनी) हर महीने PF की राशि सही तरीके से जमा कर रही है या नहीं। इसके लिए आप ईपीएफओ (EPFO) की वेबसाइट पर जाकर अपनी PF पासबुक देख सकते हैं। इस पासबुक में यह साफ-साफ दिखता है कि हर महीने कितना पैसा जमा हुआ है और ब्याज कितना मिला है। PF पासबुक चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें- EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – https://www.epfindia.gov.in। वेबसाइट पर ‘Our Services’ टैब पर क्लिक करें। यहां ‘For Employees’ वाला विकल्प चुनें। इसके बाद, ‘Member Passbook’ पर क्लिक करें। अब आपको UAN (Universal Account Number) और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा। ध्यान दें UAN नंबर पहले से एक्टिवेट होना चाहिए। अगर आपने UAN एक्टिवेट नहीं किया है तो EPFO की वेबसाइट पर जाकर इसे एक्टिव कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
PF से पैसे निकालने का फास्ट तरीका, कुछ ही घंटों में आपके खाते में ट्रांसफर हो जाएगा पैसा
पासबुक में आपको निम्नलिखित जानकारियाँ मिलेंगी- हर महीने कितना PF जमा हुआ है, कर्मचारी और नियोक्ता दोनों का योगदान, ब्याज की राशि, कुल बैलेंस, अगर किसी महीने का पैसा जमा नहीं हुआ है, तो वह भी इस पासबुक में दिखाई देगा। इससे आप जान सकते हैं कि आपकी कंपनी समय पर PF जमा कर रही है या नहीं। अगर आप EPFO की वेबसाइट का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो नीचे दिए गए अन्य तरीकों से भी अपना PF बैलेंस जान सकते हैं- UMANG मोबाइल ऐप डाउनलोड करके आप अपने PF बैलेंस, पासबुक और क्लेम स्टेटस चेक कर सकते हैं।














