उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से सनातन धर्म में घर वापसी का मामला प्रकाश में आया है, जहां दानिश नाम के मुस्लिम युवक ने सनातन धर्म अपना लिया। इसी के साथ ही दानिश ने अपनाम नाम बदलकर शिव राणा रख लिया है। उनका कहना है कि उनके पूर्वज कभी हिन्दू ही थे, बस किसी के दबाव में आकर मुसलमान बन गए थे।
अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, सरसावा इलाके में इलाके में स्थित एक मंदिर में दानिश ने हिन्दू संगठनों की मदद से घर वापसी की। दानिश बताते हैं कि करीब 40 साल पहले तक हमारा परिवार हिन्दू धर्म ही मानता था। वो तो 40 साल पहले किसी के दबाव में आकर वे मुस्लिम बन गए थे। वह कहते हैं कि मैं बचपन से ही सनातन आस्था को मानता आ रहा हूं।
लंबे वक्त से दानिश घर वापसी करना चाह रहे थे, लेकिन उन्हें कोई मौका नहीं मिल रहा था। अपनी जड़ों की ओर वापस लौटने के लिए दानिश ने हिन्दू संगठनों की मदद ली और उन्हीं की मदद से एक मंदिर में उनका शुद्धिकरण किया गया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ घर वापसी कराई गई।
अपनी स्वेच्छा से अपनाया सनातन धर्म
इस बीच शिव राणा बने दानिश ने स्पष्ट किया कि उन्होंने अपनी स्वेच्छा से सनातन धर्म में घर वापसी की है। उन्होंने कहा कि उन पर किसी भी प्रकार का कोई दबाव या बंदिश नहीं है। दानिश का कहना है कि वो अब हिन्दू धर्म के अनुसार ही अपना जीवन जीना चाहते हैं।

















