नैनीताल: मल्लीताल में 11वीं की छात्रा और 30 वर्षीय मुस्लिम युवक के मामले में कोतवाली में परिजन व अन्यों के जमघट के बीच एक धर्म विशेष के व्यक्ति की धमकी से माहौल गरमा गया है। हिंदू संगठन के लोगों ने एक शिकायती पत्र पुलिस प्रशासन को दिया है।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक नैनीताल के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा 11 की हिन्दू छात्रा की 30 वर्षीय मुस्लिम व्यक्ति से दोस्ती हो गई। उनके बीच कथित रिश्तों को लेकर एक बार फिर हिंदू-मुस्लिम बवाल मच गया है। ऐसा बताया गया कि बच्ची गायब थी और देर शाम उसके कोतवाली में होने की जानकारी के बाद परिजन और संबंधी वहां पहुँच गए। परिजन बच्ची को समझा ही रहे थे जब कोतवाली में भीड़ बढ़नी शुरू हो गई।
मस्जिद से निकलकर शोएब ने हिन्दुओं को धमकाया
पुलिस ने छात्रा की काउंसलिंग की ताकि मामले की पूरी जानकारी प्राप्त की जा सके और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। मामला मल्लीताल कोतवाली में चल ही रहा था कि उसी समय मस्जिद से निकलकर शोएब नामक व्यक्ति कोतवाली में आया और कोतवाल के सामने इस बार हिंदुओं को देख लेने की बात कहकर चला गया।
हिंदूवादी संगठनों ने उक्त मुस्लिम व्यक्ति का भड़काऊ व्यवहार देख कोतवाल से शिकायत की और तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। कोतवाली के बाहर देररात तक ‘जय श्री राम’ के नारे लगते रहे। बाद में पुलिस के अधिकारियों ने लोगों को समाझा बुझा कर शांत किया ।लेकिन आज सुबह से नैनीताल में तनावपूर्ण शांति का माहौल देखा जा रहा है।
नैनीताल में पहले भी हुई है ऐसी वारदात
स्मरण रहे कि पूर्व भी नैनीताल में एक नाबालिग लड़की के साथ एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा कथित दुराचार किए जाने के मामले ने शहर में तनाव पैदा किया था। बाद में उक्त आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और ये मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है।

















