उधम सिंह नगर । किच्छा के पास उत्तराखंड एम्स ऋषिकेश के सैटेलाइट हॉस्पिटल के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। उल्लेखनीय है कि इस एम्स हॉस्पिटल को बनाए जाने की घोषणा पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले विधान सभा चुनावों के दौरान की थी।
एम्स ऋषिकेश के सेटेलाइट सेंटर के बारे में मिली जानकारी के अनुसार राज्य की धामी सरकार ने कुमायूं में एक और एम्स की स्थापना के लिए पीएम मोदी से आग्रह किया था। ताकि गढ़वाल की तरह कुमायूं को भी विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं का फायदा मिल सके, लेकिन हर राज्य में एक ही एम्स की योजना से बंधे होने के कारण केंद्र सरकार ने किच्छा में एम्स के सेटेलाइट सेंटर को खोले जाने की स्वीकृति दी थी।
यह भी पढ़ें – परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे डेढ़ करोड़ रूपये : उत्तराखंड में सीएम धामी का बड़ा ऐलान
ये सेंटर ऋषिकेश एम्स के प्रबंधन में कार्य करेगा। जानकारी के मुताबिक इसकी कुल लागत 500 करोड़ बताई जा रही है।
इस सेंटर के खुल जाने से उत्तराखंड के साथ साथ यूपी के रुहेलखंड और पड़ोसी देश नेपाल के रोगियों को भी लाभ मिल सकेगा।
पिछले दिनों उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने परियोजना स्थल पर जाकर कार्यप्रगति की समीक्षा की और निर्माण एजेंसियों को दिशा निर्देश दिए है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्वास व्यक्त किया है कि अगले एक साल में एम्स सेटेलाइट सेंटर का काम पूरा हो जाएगा और इससे एक बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि किच्छा में एक बड़े औद्योगिक नगर की स्थापना की योजना को केंद्र ने मंजूरी दी हुई है।

















