नई दिल्ली: विद्या भारती के पूर्व छात्रों ने 20 सितंबर को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम दिल्ली हाट पीतमपुरा में हुआ। कार्यक्रम में विद्या भारती के पूर्व छात्रों ने भजनों की प्रस्तुती दी। इस कार्यक्रम में करीब 1200 पूर्व छात्रों, पूर्व आचार्यों एवं उनके परिवारजनों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का आयोजन विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद द्वारा किया गया।
भक्ति, संगीत और संस्कारों के इस अनूठे संगम में विद्या भारती के पूर्व छात्र, पूर्व आचार्य, विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं प्रबंध समिति के सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम में साधो बैंड से जुड़े कलाकारों ने भी भजन की प्रस्तुती दी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल ने पूर्व छात्रों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि जीवन की व्यस्तताओं और तनाव के बीच परिवार, बच्चों, माता-पिता, मित्रों तथा पुराने आचार्यों के लिए समय निकालना आवश्यक है। उन्होंने अधिक कमाई की निरंतर दौड़ में जीवन को नीरस न बनाने तथा अपनी उपलब्धियों में संतोष रखते हुए आनंदपूर्वक जीवन जीने का संदेश दिया। कार्यक्रम में दिल्ली प्रांत संघचालक डॉ. अनिल अग्रवाल की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ विद्या भारती के उत्तर क्षेत्र अध्यक्ष सुखराज सेतिया, उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री एवं अखिल भारतीय पूर्व छात्र प्रभारी विजय नड्डा, दिल्ली प्रांत महामंत्री डॉ. सतीश महेश्वरी और दिल्ली प्रांत विद्या भारती के प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. शैलेश भारद्वाज इत्यादि की गरिमामय उपस्थिति रही।

















