घर वापसी: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक युवती ने इस्लाम मत छोड़कर सनातन धर्म अपना लिया और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ विवाह किया। शाजिया नाम की यह युवती मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली है और हसमुद्दीन की बेटी है।
शाजिया ने गाजियाबाद निवासी अरुण के साथ आर्य समाज मंदिर, खुर्जा में सात फेरे लिए। विवाह शुक्रवार को विधि-विधान से संपन्न हुआ। इस मौके पर दोनों ने अग्नि को साक्षी मानकर एक-दूसरे के साथ जीवनभर साथ निभाने की प्रतिज्ञा की। कन्वर्जन को लेकर शाजिया ने कहा कि उन्होंने स्वेच्छा से सनातन धर्म को अपनाया है। उनका कहना है कि मुस्लिम समाज में महिलाओं को स्वतंत्र रूप से जीने की आजादी नहीं मिलती। उन्होंने कहा, “अब मुझे आजादी का अहसास हो रहा है। सनातन धर्म अपनाने के बाद मन को शांति और आत्मसम्मान का अनुभव हुआ है।”
यह भी पढ़ें-
शादी समारोह के दौरान विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रवर्तन प्रमुख सुनील सोलंकी भी मौजूद रहे। उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और उनके सुखी दांपत्य जीवन की कामना की।
















