वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल से जगतगंज क्षेत्र में 42 वर्षों से चला आ रहा हनुमान मंदिर और गुरुद्वारा विवाद समाप्त हो गया है। जल्द ही एक ही परिसर में हनुमान चालीसा के साथ शबद कीर्तन भी सुनाई देगा।
मध्यस्थ अधिकारी प्रदीप नारायण सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा और हनुमान मंदिर की देख रेख करने वालों के बीच विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के द्वारा मुझे मध्यस्थता के लिए चुना गया। जगतगंज कोठी में दोनों पक्षों को बैठाकर संवाद किया गया। प्रशासनिक अड़चनों को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अनुरोध किया गया। उनके निर्देश पर प्रशासन ने सहयोग दिया। वर्षों से चला आ रहा विवाद समाप्त हो गया।
इसे भी पढ़ें: बरेली में लव जिहाद: बख्तावर ने राजवीर बनकर हिंदू लड़की को फंसाया, इस्लामिक कन्वर्जन के बाद देह व्यापार में धकेला
मंदिर-गुरुद्वारे का जीर्णोद्धार जल्द
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार करन सिंह सभरवाल ने बताया कि परिसर में मंदिर और गुरुद्वारे का जीर्णोद्धार शीघ्र किया जाएगा। आपसी सहमति से दोनों पक्षों में सुलहनामा हो गया है। दोनों पक्षों द्वारा लिखित हस्ताक्षर कर रजामंदी दी गई है। एक ही परिसर में गुरुद्वारा और मंदिर दोनों रहेगा।
















