हरिद्वार । रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नारसन बॉर्डर पर गुप्ता चाट भंडार का बोर्ड लगाकर चाय और अन्य खाद्य सामग्री गुलफाम नाम का मुस्लिम युवक बेच रहा था। मौके पर हंगामा होने के बाद गुलफाम तो मौके से फरार हो गया है लेकिन गुप्ता चाट भंडार के स्वामी अशोक गुप्ता को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
बता दें की मुजफ्फरनगर निवासी स्वामी यशवीर महाराज के द्वारा आज कावड़ यात्रा को लेकर नारसन बॉर्डर पर ढाबू की जांच के लिए एक अभियान चलाया गया है ।
यह भी पढ़ें – उत्तराखंड : हरिद्वार में 3 और अवैध मदरसे सील, 225 अवैध मदरसों में लटके ताले
स्वामी यशवीर महाराज का कहना है कि उन्हें किसी से कोई आपत्ति नहीं है बस उनका कहना है कि हिंदू नाम लिखकर किसी मुस्लिम को दुकान नहीं चलनी चाहिए इसी को लेकर स्वामी यशवीर महाराज आज नरसिंह बॉर्डर पर पहुंचे थे जहां पर पुलिस के द्वारा उन्हें रोक लिया गया इसके बाद स्वामी यशवीर महाराज वापस लौट गए तभी गुप्ता चाट भंडार नाम की एक दुकान पर हंगामा हो गया।
दरअसल गुप्ता चाट भंडार के बराबर में एक अन्य दुकान पर भी गुप्ता चाट भंडार का बोर्ड लगा था। इन दोनों दुकानों के स्वामी गुप्ता चाट भंडार के अनिल गुप्ता और अशोक गुप्ता नाम के दो भाई हैं। यहां पर कुछ ग्राहकों के द्वारा गुप्ता चाट भंडार का बोर्ड लगी हुई एक दुकान से कुछ सामान लिया गया जिसके बाद बारकोड स्कैन किया गया तो गुलफाम का नाम सामने आया है जिसके बाद मौके पर हंगामा हुआ है हंगामा बढ़ने पर गुलफाम तो मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।
यह भी पढ़ें –6 माह में 1555 महिलाएं हिंसा का शिकार, अधिकतर पीड़ित बच्चियां : बांग्लादेश महिला परिषद के चौंकाने वाले आंकड़े
डीडीसी पुलिस के द्वारा गुप्ता चाट भंडार के स्वामी अशोक गुप्ता को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।
उल्लेखनीय है कांवड़ यात्रा को लेकर धामी सरकार ने भी गाइड लाइन जारी की हुई है खाद्य पदार्थ के सभी दुकानदारों को फूड लाइसेंस और स्वामी का नाम स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करना होगा। गुप्ता चाय की इस घटना से पूरे हरिद्वार में इस बात को बल मिला है कि मुस्लिम लोग तरह तरह के तरीके अपनाकर खाद्य पदार्थ की बिक्री में लगे हुए है। इससे कांवड़ यात्रा में तनाव की स्थिति बन सकती है।











