पाकिस्तानी गुप्तचर एजेंसी आईएसआई व खालिस्तानी तत्व किस तरह कच्ची बुद्धि वाले युवाओं का ब्रेनवाश कर उन्हें आतंकवाद की राह पर धकेल रहे हैं इसका खुलासा हुआ है। अमृतसर में पुलिस ठिकानों पर हमला और टारगेट किलिंग की योजना बनाने वाले पाकिस्तानी आईएसआई समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी नेटवर्क का पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, मोहाली ने पर्दाफाश किया है।
कनाडा ने स्वीकारा: खालिस्तानी आतंकियों को देता है पनाह, CSIS रिपोर्ट में खुलासा
पुलिस ने 2 हैंड ग्रेनेड, 1 ग्लॉक पिस्तौल, और अन्य विस्फोटक सामग्री सहित एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसका मॉड्यूल यूके में बैठे निशान सिंह और पाकिस्तान में छिपे आतंकी हरविंदर रिंदा द्वारा चलाया जा रहा था। आतंकियों की गिरफ्तारी से पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सहजपाल सिंह और विक्रमजीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों अमृतसर ग्रामीण के रामदास के निवासी हैं, जबकि एक आरोपी नाबालिग है।
होशियारपुर: खालिस्तानी आतंकी पन्नू के इशारे पर बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी, इलाके में रोष
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालकर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों से दो हैंड ग्रेनेड, एक ग्लॉक पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

















