दिल्ली

देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान 2025 का सफल आयोजन : 12 श्रेणी में 12 पत्रकार किए गए सम्मानित

इन्द्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र द्वारा आयोजित देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान 2025 के विभिन्न श्रेणियों में 12 पत्रकारों को मिला पत्रकारिता का गौरवशाली सम्मान, देखिए पूरी लिस्ट

Published by
Shivam Dixit

नई दिल्ली । इन्द्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र के तत्वावधान में शुक्रवार, 27 जून 2025 को देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान 2025 का सफल आयोजन किया गया। स्पीकर हॉल एनेक्सी, कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित इस सम्मान समारोह में विभिन्न श्रेणियों में 12 पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

सम्मानित पत्रकारों में शामिल हैं –

पत्रकार नामपद एवं संस्थानसम्मान श्रेणी
सुभी विश्वकर्मावरिष्ठ संवाददाता, ऑर्गनाइज़रउत्कृष्ट युवा पत्रकार
स्मृति रस्तोगीराजनीतिक संपादक, दैनिक जागरण डिजिटलउत्कृष्ट स्त्री सरोकार / महिला संवेदना पत्रकारिता
अमित कुमारसंवाददाता, पंजाब केसरीउत्कृष्ट अभिनव पत्रकार
संजीव गुप्ताप्रमुख संवाददाता, दैनिक जागरणउत्कृष्ट ग्रामीण / पर्यावरण पत्रकारिता
परमानन्द खेतानसंपादक, NMF Newsउत्कृष्ट कंटेंट क्रिएटर (यूट्यूब)
डॉ. मोनिका वर्मासहायक प्रोफेसर, NECUउत्कृष्ट कंटेंट क्रिएटर (X)
किरण यादवउत्कृष्ट कंटेंट क्रिएटर (इंस्टाग्राम)
श्वेता सिंहरिपब्लिक शंखनादउत्कृष्ट साहसिक पत्रकार
अनुपम कुमार सिंहएसोसिएट एडिटर, ऑप इंडियाउत्कृष्ट डिजिटल पत्रकार
प्रो. निरंजन कुमारडीन प्लानिंग, दिल्ली विश्वविद्यालयउत्कृष्ट स्तम्भकार
राजेश कुमार ठाकुरसीनियर एसोसिएट एडिटर, द न्यू इंडियन एक्सप्रेसउत्कृष्ट पत्रकार (प्रिंट)
अमरेन्द्र गुप्तावरिष्ठ संवाददाता, डी डी न्यूज़उत्कृष्ट पत्रकार (टीवी)

सम्मान : ₹11,000 राशि, प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह, एवं शॉल

देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान 2025 के लिए इन्द्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र द्वारा ऑनलाइन माध्यम से 12 श्रेणियों में प्रविष्टियाँ मंगवाई गई थीं। इन प्रविष्टियों का अध्ययन कर चयन के लिए एक सम्मानित निर्णायक मंडल (जूरी) का गठन किया गया था।

नारदजी की छवि खराब करने में फिल्मों का बड़ा रोल : पूर्व न्यायाधीश लोकपाल सिंह

निर्णायक मंडल में शामिल थे :

  • आशुतोष झा, राष्ट्रीय संपादक, दैनिक जागरण
  • प्रिया कुमार, महानिदेशक, डी डी न्यूज़
  • नवीन कपूर, राष्ट्रीय संपादक, ANI
  • आनंद नरसिंहमन, सीनियर मैनेजिंग एडिटर, नेटवर्क 18
  • राहुल रौशन, सीईओ, ऑप इंडिया
  • हरीश चंद्र बर्णवाल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एवं वाइस प्रेसिडेंट, ब्लू क्राफ्ट

समारोह के प्रमुख अतिथि और वक्ता

इस समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख प्रदीप जोशी मुख्य वक्ता के रूप में तथा प्रसार भारती के अध्यक्ष नवनीत कुमार सहगल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

पत्रकारों को फेक खबरों से बचना चाहिए : नवनीत कुमार सहगल

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रसार भारती के अध्यक्ष नवनीत कुमार सहगल ने कहा कि पत्रकारों को फेक खबरों से बचना चाहिए। उन्होंने पत्रकारों से अनुरोध किया कि वह सच्ची सटीक और तथ्यों के आधार पर खबर दिखाए ताकि समाज का भरोसा बना रहे।

‘देवर्षि नारद से प्रेरणा लेने की जरूरत’

पत्रकारों को लोकहित की बात करना चाहिए : प्रदीप जोशी

देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान समारोह 2025 को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख प्रदीप जोशी ने कहा कि पत्रकार नारद कुल के वंशज है। पत्रकारों को लोकहित की बात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भारत 2047 तक विश्व गुरु बनने की तरफ बढ़ रहा है इस तरह की सार्थक खबरों को समाज तक पत्रकार ही ले जा सकते है। उन्होंने कहा कि समाज निर्माण के लिए जागरूकता वाले विषयों को पत्रकार ही देश दुनिया में ले सकते हैं। भारत के विकास की गौरवशाली यात्रा के सच्चे सारथी पत्रकार ही बन सकते हैं।

संघ के शताब्दी वर्ष और आगामी योजनाएँ

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दिल्ली प्रांत कार्यवाह अनिल गुप्ता ने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष में पत्रकारों को सम्मानित करते हुए गर्व का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर विजयादशमी के दिन संघ 100 वर्ष का हो जाएगा। इस शताब्दी वर्ष का पहला कार्यक्रम 26, 27 एवं 28 अगस्त को विज्ञान भवन में पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी के व्याख्यानमाला के रूप में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली में बृहद गृह संपर्क योजना के तहत सभी बस्तियों में हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निर्णायक मंडल के अध्यक्ष तथा दैनिक जागरण के राष्ट्रीय संपादक आशुतोष झा ने देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान 2025 में सम्मानित हुए पत्रकारों के चयन की प्रक्रिया से अवगत कराया।

उपस्थित गणमान्य अतिथि

कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अतिथि, बड़ी संख्या में मीडिया कर्मी, संपादक, वरिष्ठ पत्रकार, तथा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में इन्द्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र के उपाध्यक्ष रीतेश अग्रवाल ने संस्था का परिचय प्रस्तुत किया और धन्यवाद ज्ञापन सीमा ओझा द्वारा किया गया।

Share

Recent News