दिल्ली में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। फर्जी पहचान बताकर हिंदू युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाने और तीन साल तक उसका यौन शोषण करने के आरोप में फैसल मुगल नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी फैजल ने राहुल बनकर पहले युवती को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और उससे दोस्ती की। इसके बाद उसे अपने प्रेमजाल में फांसकर उसका तीन साल तक यौन शोषण किया। युवती ने जब उससे शादी की बात कही तो पहले वह आनाकानी करने लगा। फिर उसने हिंदू युवती से कहा कि शादी करने के लिए उसे इस्लाम कबूल करना होगा। फैजल की सच्चाई सामने आने के बाद लड़की ने उसके खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर नबी करीम थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
‘दो बार जबरन गर्भपात भी कराया’
पुलिस ने बताया कि जांच में खुद को राहुल बताने वाले व्यक्ति का असली नाम फैजल मुगल निकला। वह चांदनी चौक के बल्लीमारान का रहने वाला है। हिंदू लड़की से शादी का वादा करने वाले मुस्लिम शख्स ने उसे अपना धर्म नहीं बताया था। युवती की शिकायत दर्ज कराने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। उसने पुलिस को बताया कि वह जून 2021 में फेसबुक पर राहुल से मिली थी। उसने अपना नाम राहुल बताया और हिंदू होने का दावा किया। वे तीन साल साथ में रहे इस दौरान उसने कभी अपनी असली पहचान नहीं बताई। युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि फैजल ने कभी टोपी नहीं पहनी, कभी पूजा-पाठ से दूरी नहीं बनाई और हमेशा अपने व्यवहार से खुद को हिंदू साबित करने की कोशिश की। इन सभी कारणों से वह उस पर भरोसा करती थी। उसने आरोप लगाया कि राहुल ने उसका दो बार जबरन गर्भपात भी कराया।
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2022 में राहुल ने युवती को पुरानी दिल्ली के नबी करीम इलाके के एक होटल में बुलाया और उसका यौन शोषण किया। 2023 में जब वह दिल्ली आई तो उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया। जब युवती ने आरोपी को शादी करने के लिए कहा तो उसने पहले आनाकानी की। फिर कहा कि अगर तुम इस्लाम मजहब अपनाती हो तभी शादी करूंगा। इसके बाद फैजल की सच्चाई सामने आई कि वह हिंदू नहीं मुस्लिम है। पुलिस ने बताया कि वे फैजल से पूछताछ कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या उसने इसी तरह से अन्य लड़कियों को भी फंसाया है।













