मोदी सरकार के 11 वर्ष: CM योगी आदित्यनाथ ने कहा- 'सेवा और सुशासन का नया भारत'
August 12, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत उत्तर प्रदेश

मोदी सरकार के 11 वर्ष: CM योगी आदित्यनाथ ने कहा- ‘सेवा और सुशासन का नया भारत’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल को विकसित और आत्मनिर्भर भारत का स्वर्णिम काल बताया।

Written byसुनील रायसुनील राय
Jun 10, 2025, 04:40 pm IST
inउत्तर प्रदेश
CM Yogi Aadityanath 11 yrs of Modi government

लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (बाएं से दूसरे)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर केंद्र सरकार का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने इन 11 वर्षों के कार्यकाल को विकसित भारत एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का स्वर्णिम काल करार दिया। उन्होंने कहा कि इन 11 वर्षों में  प्रधानमंत्री मोदी जी ने भारत को न केवल वैश्विक पहचान दी है, बल्कि स्वयं को तपाकर और खपाकर 140 करोड़ भारतवासियों को भी एक विश्वास का प्रतीक बनाया है। प्रधानमंत्री मोदी जी का 11 वर्ष का यह कार्यकाल नए भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, स्वर्णिम कालखंड के रूप में प्रस्तुत करता है। इस स्वर्णिम कालखंड के लिए हम उत्तर प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश वासियों की ओर से प्रधानमंत्री जी को बधाई देते हैं।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी जी का स्पष्ट कहना है कि जहां तकनीक है वहां तरक्की है। आपने देखा होगा कि जहां भाजपा की सरकार है वहीं गरीब कल्याण भी है। मोदी जी का स्पष्ट कहना है कि शासन अब सेवा का माध्यम बनेगा। सरकार आम जनमानस के साथ सहभागी बनेगी। सुशासन अब संस्कृति के रूप में देखने को मिल रहा है। 11 वर्ष के प्रधानमंत्री मोदी जी के शासनकाल को हमने इन रूपों में देखा है। 11 वर्ष का यह कार्यकाल सेवा को संकल्प के रूप में, सुशासन को संस्कृति के रूप में और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। यही है नया भारत, यही है विश्व का नए भारत पर विश्वास।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के 65 वर्षों में कांग्रेस नेतृत्व और अन्य अस्थिर सरकारों के कारण आमजन का विश्वास टूटा था, विश्वास खंडित हुआ था, वैश्विक मंच पर भारत की छवि तार-तार हुई थी। पिछले 11 वर्षों के अंदर प्रधानमंत्री मोदी जी के रूप में भ्रष्टाचार से मुक्त, परिवारवाद से मुक्त, तुष्टिकरण की राजनीति से मुक्त, एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने वाला एक ऐसा नेतृत्व मिला है जिन्होंने पूरे भारत को विश्वास का प्रतीक बनाकर भारत को विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत की एक सुदृढ़ नींव का निर्माण करते हुए अगले 25 वर्ष के व्यापक कार्य योजना पूरे भारतवासियों के सामने प्रस्तुत की है।

इसे भी पढ़ें: नाम-इमरान, पेशा-ऑटो चालक, काम- 23 हिन्दू लड़कियों को फंसाकर किया ब्लैकमेल, 50 का टारगेट

भारत ने बनाई नई पहचान

उन्होंने कहा कि इन 11 वर्षों में भारत में न केवल सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बल्कि सुरक्षा की मोर्चे पर, सुशासन के मोर्चे पर और आर्थिक मोर्चे पर भी एक नई पहचान बनाई है। शासन की नीति स्पष्टता, कार्य प्रणाली की पारदर्शिता और जनता के प्रति जवाबदेही अब शासन की एक नई पहचान बनी है। विकास केवल नारे नहीं, बल्कि विरासत और विकास का बेहतर समन्वय करते हुए, आम जनमानस को साथ लेकर चलने की एक नई प्रवृत्ति को दुनिया के अंदर भारत को नई पहचान दिलाई है। अब चेहरा देखकर नहीं, बल्कि पात्रता के अनुरूप हर व्यक्ति को बिना भेदभाव के शासन की योजनाओं का लाभ मिलता है। सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास, सबका प्रयास यह शासन की नीति का हिस्सा बना है और शासन अब तुष्टीकरण के आधार पर नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक के संतुष्टीकरण के आधार पर अपनी कार्ययोजना को आगे बढ़ा रहा है। पिछले 11 वर्षों के अंदर भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस, डिजिटल इंडिया के माध्यम से मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस का एक मॉडल भी भारतवासियों को देखने को मिला है। राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर जीरो टॉलरेंस भी भारत में 140 करोड़ भारतवासियों ने देखा है।

ऑपरेशन सिंदूर पर बोले सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व की सरकार के 11 साल ऐसे समय में पूरे हो रहे हैं जब पूरी दुनिया में भारत की सैन्य शक्ति की पाकिस्तान में टेस्टेड और दुनिया के द्वारा ट्रस्टेड उस ताकत को देखा है जो अभी ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से हम सबको देखने को मिला है। अब वह प्रवृत्ति नहीं जो 2014 के पहले आतंकवाद के मुद्दे पर देखने को मिलती था कि भारत तो केवल शांति का पक्षधर है। हर हाल में हमें शांति के रट लगाने की जो आदत 2014 के पहले पड़ गई थी, मोदी जी ने न्यू नॉर्मल के माध्यम से उस अवधारणा को पलट करके सज्जनों के साथ शांति से विकास की बात करेंगे, लेकिन कोई हम पर युद्ध थोपेगा, हमारी सुरक्षा पर सेंध लगाएगा, भारत के अंदर आतंकवाद को प्रेरित और प्रोत्साहित करेगा तो उसका जवाब सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर ही होंगे। यह भारत ने मेड इन इंडिया की ताकत के माध्यम से करके दिखाया है और दुनिया ने इस ताकत का एहसास भी किया है। यही नहीं, 1952 से लगातार भारत पर थोपे गए धारा 370 को पूरी तरह समाप्त करके जम्मू कश्मीर को, लद्दाख को, भारत के कानून के अनुरूप संवैधानिक दायरे में लाकर भारत की अखंडता को कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक भारत श्रेष्ठ भारत के नए मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया है।

उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में देश के जनमानस को प्रधानमंत्री मोदी जी ने विकसित भारत का जो मंत्र दिया, इसके लिए उन्होंने पंच प्रण और 11 संकल्प प्रत्येक भारतवासी को याद कराए थे। यह पंच प्रण, विकसित भारत का संकल्प, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, राष्ट्रीय एकता और एकजुटता और नागरिक कर्तव्य का पालन हैं। 11 वर्ष के कालखंड को अगर आप देखेंगे तो सरकार ने विकसित भारत की जो आधारशिला रखी है वह इन्हीं पंच प्रण को ध्यान में रखकर की है और इसी के आधार पर विकसित भारत का यह मॉडल भारत को दुनिया की एक आर्थिक महाशक्ति के रूप में भी स्थापित करता है।

जो 11 संकल्प मोदी जी ने प्रत्येक भारतवासी के लिए सुनिश्चित किये हैं उनमें कर्तव्य का पालन, एक समावेशी विकास, गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाएं, समाज के प्रत्येक तबके को ध्यान में रखकर पिछले 11 वर्ष में किए गए गरीब कल्याणकारी, लोक कल्याणकारी कार्यक्रम, इंफ्रास्ट्रक्चर के डेवलपमेंट का जो मॉडल है यह सभी उसके हिस्से हैं। भ्रष्टाचार मुक्त शासन, टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए डीबीटी के माध्यम से जो कार्य पिछले 11 वर्ष के अंदर देखने को मिले हैं स्वतंत्र भारत के 65 वर्षों में इस प्रकार का मॉडल कभी भी देखने को नहीं मिला था। कानून का सम्मान, वंशवाद की राजनीति का अंत, इतिहास की उन गलतियों की पुनरावृत्ति नहीं होने देना है जिनके कारण देश गुलाम हुआ था। इसके लिए आवश्यक है कि वंशवाद की राजनीति को खत्म किया जाए।

सीएम योगी ने कहा कि अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर अगर हम चर्चा करते हैं तो याद करिए 2014 के पहले का भारत, अस्थिर अर्थव्यवस्था थी। लोगों को विश्वास नहीं था। 1947 से लेकर के 2014 तक भारत दुनिया की केवल 11वीं अर्थव्यवस्था था और वह अर्थव्यवस्था भी अस्थिर थी। पिछले 11 वर्ष में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। यानी भारत ने अपनी आजादी के अमृत महोत्सव के दौर में उस ब्रिटेन को पछाड़ा था जिसने भारत पर लगभग 200 वर्षों तक शासन किया था। अब जब प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यकाल के सफलतम 11 वर्ष पूरे हो रहे हैं तब जापान की अर्थव्यवस्था को पछाड़कर भारत दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहा है। भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की अकेली अर्थव्यवस्था है जो एक दशक में दुगनी हुई है। भारत दुनिया का पहला देश है जिसने अपनी पर कैपिटा इनकम यानी प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक की है। 2013-14 में भारत की प्रति व्यक्ति आय केवल 79,000 रुपए थी और आज यह बढ़कर लगभग ढाई लाख हो गई है। भारत की विकास की दर जिस स्पीड से बढ़ रही है, 2027 में भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा।

उन्होंने कहा कि यूपीए गवर्नमेंट के दौरान हाईवे निर्माण की स्पीड 11 किलोमीटर प्रतिदिन थी और आज यह तीन गुना से अधिक यानी लगभग 35 किलोमीटर प्रतिदिन है।  आज हमारी 99 फ़ीसदी ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से कनेक्ट हो चुकी हैं और इन 11 वर्षों में देश के अंदर 3 लाख 80 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण हुआ है। इसी प्रकार से देश के अंदर 3600 किलोमीटर का हाई स्पीड कॉरिडोर और देश की पहली रैपिड रेल भी प्रारंभ हुई है जो दिल्ली मेरठ के बीच संचालित हो रही है। इन 11 वर्षों में लगभग 55000 किलोमीटर हाईवे का विस्तार हुआ है।

2014 से पहले देश के अंदर पांच शहरों में मेट्रो का संचालन हो रहा था, इसमें उत्तर प्रदेश का एक भी शहर नहीं था और आज देश के अंदर 23 शहरों में, जबकि प्रदेश के अंदर 6 शहरों में मेट्रो का संचालन हो रहा है। विश्व स्तरीय सुविधाओं से युक्त ट्रेन, नमो भारत एक्सप्रेस, अमृत भारत एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस के रूप में संचालित हो रही हैं। 1947 से लेकर के 2014 तक भारत में केवल 74 एयरपोर्ट बन पाए थे और आज इनकी संख्या बढ़कर 160 हुई है। उत्तर प्रदेश के अंदर 2017 में केवल दो एयरपोर्ट पूरी तरह और दो आंशिक रूप से सक्रिय थे तो आज प्रदेश में 16 एयरपोर्ट पूरी तरह सक्रिय हैं। इनमें चार इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं और जल्द ही पांचवा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बहुत शीघ्र जेवर में मिलने जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अन्नदाता किसान देश के अंदर राजनीति एजेंडे का हिस्सा 2014 में ही बन पाया था। देश के अंदर 11 करोड़ किसानों को ₹6000 की सालाना प्रधानमंत्री सम्मान निधि के तहत अब तक 3 लाख 68 हजार करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से अन्नदाता किसानों के खातों में गए हैं। पीएम फसल बीमा योजना के माध्यम से 1 लाख 75000 करोड रुपए की राशि सीधे अन्नदाता किसानों के खाते में गई है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत 93 हजार करोड रुपए के निवेश के माध्यम से 112 सिंचाई की परियोजनाएं कंपलीट हुई है, जिसके माध्यम से देश के अंदर 48 लाख हेक्टेयर लैंड अतिरिक्त सिंचाई की सुविधा प्राप्त हुई है। गन्ना किसानों को समय से गन्ना मूल्य का भुगतान हुआ है। उत्तर प्रदेश की ही बात करते हैं तो 2017 के पहले उत्तर प्रदेश के अंदर चीनी मिलें बंद हो रही थीं, बंद चीनी मिलों को औने-पौने दाम पर बेचने का काम तत्कालीन सरकारें करती थीं।

इसे भी पढ़ें: थार से कई लोगों को मारी टक्कर, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने सुहैल को किया गिरफ्तार

1996 से लेकर के 2017 तक उत्तर प्रदेश के अंदर गन्ना मूल्य का जितना भुगतान 22 वर्षों में हुआ था, पिछले 8 वर्ष में उत्तर प्रदेश के अंदर गन्ना किसानों के लिए 71,000 करोड़ रुपए अतिरिक्त भुगतान हुआ है। यानि अब तक 2,86,000 करोड रुपए का गन्ना भुगतान उन 46000 गन्ना किसानों को किया गया है जो कैश क्रॉप के माध्यम से आमदनी करते थे। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के माध्यम से छोटे उद्यमियों को 52 लाख 50 हजार करोड़ से अधिक लोन का वितरण हुआ है और  अटल पेंशन योजना से 7 करोड़ 65 लाख लोग लाभान्वित हुए हैं और प्रधानमंत्री जन धन अकाउंट में 56 करोड़ बैंक खाते खोले गए और इन बैंक खातों में 2,56,000 हजार करोड रुपए से अधिक की राशि जमा हुई है। इन सभी योजनाओं की परिणिति यह है कि पिछले 10 वर्ष के अंदर 25 करोड लोग बहुआयामी गरीबी से उभर करके एक नया मध्यम वर्ग बना है और भारत एक नई वैश्विक शक्ति के रूप में अपने आप को स्थापित करने की ओर अग्रसर हुआ है।

सीएम योगी ने बताया कि स्वस्थ भारत एक समर्थ भारत का आधार बनेगा, यह प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा था। याद करिए पिछली सरकारों में कांग्रेस ने एक एम्स बनाया था। श्रद्धेय अटल जी ने 6 एम्स बनाए और मोदी जी के इस कालखंड में एम्स की संख्या हुई है 23। उत्तर प्रदेश के अंदर दो एम्स बने हैं, एक गोरखपुर में और एक रायबरेली में। देश के अंदर 2014 तक केवल 180 मेडिकल कॉलेज थे, आज अकेले उत्तर प्रदेश में 80 मेडिकल कॉलेज हैं और देश के अंदर 2045 मेडिकल कॉलेज वर्तमान में मेडिकल की शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। एमबीबीएस की सीट्स 2014 तक केवल 51348 थीं, आज यह संख्या बढ़कर 1,18,000 हुई है और पीजी की सीट 2014 में 13,246 थी और आज यह संख्या बढ़कर 74 हजार से ज्यादा हो गई हैं।

इसी प्रकार आयुष्मान भारत के अंदर पहली बार देश के अंदर 50 करोड़ से अधिक लोग इस योजना से आच्छादित हुए हैं, जिसमें आज भी 1,30,000 करोड रुपए से अधिक के मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की संख्या भी देश के अंदर 1,76,000 से अधिक हुई है। जन औषधि केंद्र के माध्यम से सस्ती औषधि लोगों को प्राप्त हो इसके लिए 16000 से अधिक ऐसे जन औषधि केंद्र स्थापित हुए, जिससे एक सामान्य नागरिक की 38,000 करोड रुपए की बचत हुई है। ई संजीवनी के माध्यम से देश भर में 37 करोड़ से अधिक टेली कंसल्टेशन की सुविधा आम जनमानस को देने की कार्रवाई हुई है।

इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, संगठन के महामंत्री धर्मपाल सिंह और अभियान के संयोजक मानवेंद्र सिंह मौजूद रहे।

Topics: Yogi AdityanathPoor Welfareडिजिटल इंडिया‘आत्मनिर्भर भारत’BJPSelf-reliant IndiaNarendra Modiविकसित भारतसुशासनDigital Indiagood governancedeveloped indiaनरेंद्र मोदीऑपरेशन सिंदूरयोगी आदित्यनाथOperation Sindoorभाजपागरीब कल्याण
सुनील राय
सुनील राय
पाञ्चजन्य ब्यूरो चीफ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश [Read more]
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

अमित शाह, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री

गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष को दी चर्चा की चुनौती, कहा- दोपहर 3 बजे से चर्चा के लिए तैयार

BJP नेता कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- भगोड़े हैं राहुल….

झारखंड में छात्रों पर बर्बरता पर विपक्ष खामोश

‘अब कोई लोकतंत्र खतरे में नहीं, कोई हैशटैग नहीं’, झारखंड में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई पर भाजपा ने वामपंथियों को घेरा

जेपीएससी भर्ती परीक्षा घोटाला: BJP ने कहा- कांग्रेस की सरकार जहां , भ्रष्टाचार-घोटाला वहां

‘केरलम में वंदे मातरम् पूरा नहीं, हमेशा की तरह केवल दो छंद ही गाए जाएंगे’: के. मुरलीधरन

ओडिशा के CM मोहन चरण माझी ने की ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत, 17 तक होगें विभिन्न आयोजन

Load More

ताज़ा समाचार

भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब

खालिस्तानी आतंकी जगतार सिंह हवारा के लिए पंजाब के सीएम इतने चिंतित क्यों? बेअंत सिंह के हत्यारे की क्यों चाह रहे पैरोल?

बेंगलुरु में रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों के साथ बात करते डॉ. नागेंद्र

पैसे दो, बेंगलुरु में रहो!

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान

इमरान खान की मौत की खबर से पाकिस्तान में मचा हड़कंप, पत्रकार ने पहले किया दावा फिर दावे से मुकर गया

शोधकर्ता व न्यूमरोलॉजिस्ट ज्योत्स्ना जी. बंसल

न्यूमरोलॉजी पर नया अकादमिक शोध: भारतीय दर्शन और IKS से क्या है इसका संबंध?

टॉप करने के बाद भी नहीं मिली नौकरी! केरल में अभ्यर्थियों ने क्यों खाई घास-मिट्टी?

आरोपी शाहरुख बेग

पहचान छिपाकर हिंदू महिला से मुस्लिम युवक ने की दोस्ती, फिर किया रेप; शाहरुख गिरफ्तार

PM Narendra Modi

विश्व हाथी दिवस: PM मोदी बोले- भारत में दुनिया के 60 प्रतिशत से अधिक जंगली एशियाई हाथी

रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में बांग्लादेश रेलवे के लिए बनाया गया पहला 19 कोच LBH रेक डिलीवरी के लिए तैयार है

अब बांग्लादेश की पटरियों पर दौड़ेगी ‘मेड इन इंडिया’ ट्रेन, भारत देगा LBH रेक; 19 कोच होंगे खास

अमित शाह, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री

गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष को दी चर्चा की चुनौती, कहा- दोपहर 3 बजे से चर्चा के लिए तैयार

प्रतीकात्मक तस्वीर

300 फीट नीचे गिरा Air India का विमान, पायलट ड्रग टेस्ट में गांजा पॉजिटिव

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies