कांग्रेस की मनमानी और इंडी गठबंधन का बिखराव: पी. चिदंबरम ने गांधी परिवार को दिखाया आईना
July 15, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम विश्लेषण

कांग्रेस की मनमानी और इंडी गठबंधन का बिखराव: पी. चिदंबरम ने गांधी परिवार को दिखाया आईना

पी. चिदंबरम ने इंडी गठबंधन के भविष्य पर जताई गहरी निराशा। कांग्रेस की मनमानी और गठबंधन दलों से दूरी ने 2024 लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पार्टी को कमजोर किया।

Written byअभय कुमारअभय कुमार
May 17, 2025, 03:55 pm IST
in विश्लेषण
P Chidambaram congress India allaince

पी चिदंबरम, कांग्रेस सांसद

इंडी गठबंधन के वर्तमान और भविष्य पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद पी चिदंबरम ने हताशा और निराशा का भाव व्यक्त किया है। पी चिदंबरम की जुबान फिसल गई या यूं कहें कि दिल की बात जुबान पर आ गई। सलमान खुर्शीद और मृत्युंजय सिंह यादव द्वारा लिखित 2024 के लोकसभा चुनाव पर Contesting Democratic Deficit के विमोचन के अवसर पर पी चिदंबरम ने इंडी गठबंधन पर अपनी गहरी निराशा का भाव व्यक्त किया। पी चिदंबरम की चिंता की अपनी गहरी वजह है। लेकिन, यह चिंता सिर्फ चिदंबरम की नहीं, बल्कि पार्टी में एक बड़े वर्ग के नेताओं की है, मगर वे सभी गांधी परिवार के डर से मुंह नहीं खोल रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी दो लोकसभा चुनावों 2014 और 2019 में नेता विपक्ष की हैसियत नहीं प्राप्त करने के बाद 2024 में 99 सीट जीतकर नेता विपक्ष की कुर्सी हासिल करने में जरूर सफल रही, मगर यह भूल गई की इस सफलता के पीछे पिछले लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी और इंडी गठबंधन की बड़ी भूमिका है। गांधी परिवार ने दबे शब्दों में बहरामपुर लोकसभा सीट से उनकी हार का जश्न मनाते हुए राहुल गांधी को नेता विपक्ष बना दिया। पार्टी के अंदर शशि थरूर सरीखे कई नेता थे जो इस पद के लिए राहुल गांधी से ज्यादा अच्छे से पार्टी के मानस को आगे बढ़ाते।

गांधी परिवार की इस मनमानी का खामियाजा जनता ने तुरंत देना शुरू कर दिया। 2024 के लोकसभा चुनाव परिणाम के कुछ समय ही बाद महाराष्ट्र के नांदेड़ लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के सांसद वसंतराव बलवंतराव चव्हाण का निधन हुआ। कांग्रेस पार्टी ने 2024  का लोकसभा चुनाव इस सीट से जहाँ 59442  मतों से जीता था, वहीं चव्हाण के निधन से खाली हुए उपचुनाव में महज 1457 वोटों से पार्टी मुश्किल से ही सीट जीत सकी। इतना ही नहीं, बल्कि लोकसभा चुनाव के बाद 9 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में विधानसभा के चुनाव हुए मगर सिर्फ झारखंड और जम्मू और कश्मीर में ही कांग्रेस नीत इंडी गठबंधन सफलता प्राप्त कर सकी।

लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी के एकतरफा निर्णयों के कारण इंडी गठबंधन के दलों का कांग्रेस से मोहभंग होता जा रहा है।  कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में गठबंधन दलों के साथ गठबंधन करके पूरा लाभ उठाया, मगर जब विधानसभा के चुनावों में जब कांग्रेस पार्टी को इन दलों का साथ देना चाहिए था, तो उसने अपनी असली नीयत को सामने रखते हुए सहयोगी दलों की पीठ में खंजर भोंक दिया।

दिल्ली में कांग्रेस पार्टी विगत तीन लोकसभा और दो विधानसभा चुनावों में अपना खाता नहीं खोल पा रही थी। अतएव कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव में दिल्ली में आम आदमी पार्टी से इंडी गठबंधन के तहत सीटों का तालमेल किया, मगर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने आप से सीटों का तालमेल नहीं किया। परिणामतः जहां लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने आप के साथ गठबंधन में 8 विधानसभा की सीटों पर बढ़त बनाई थी, वहीं विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार शून्य पर आ गई। हरियाणा में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी और आप ने इंडी गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा और कांग्रेस पार्टी जहां 2019 के लोकसभा चुनाव में हरियाणा में अपना खाता नहीं खोल सकी थी, वहीं 2024 में 5 लोकसभा की सीट जीतने में सफल हुई थी। हरियाणा में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 42 विधानसभा सीटों पर बढ़त मिली थी। मगर लोकसभा चुनाव के बाद हुए विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने आप के साथ गठबंधन से इंकार कर दिया और जहाँ कांग्रेस पार्टी हरियाणा में सरकार बनाने की ओर अग्रसर थी, वहीं कांग्रेस पार्टी महज 37 सीट पर सिमट गई।

गुजरात में जहां कांग्रेस 2014 और 2019 में लोकसभा चुनाव में अपना खाता नहीं खोल सकी थी, वहां इस बार एक सीट आप के साथ गठबंधन के कारण जीतने में सफल हुई थी। राजस्थान में भी गुजरात की तरह जहां दो लोकसभा चुनाव में कांग्रेस खाता नहीं खोल पा रही थी, वहां स्थानीय दलों भारत आदिवासी पार्टी, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और माकपा के साथ ना सिर्फ खाता खोलने में सफल हुई, बल्कि 8 सीटें जीती और इंडी गठबंधन राजस्थान में 11 सीटें जीतने में सफल रही।

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी नीत गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 लोकसभा की सीटों पर जीत दर्ज़ की थी। कांग्रेस ने 13 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जो कि पिछले लोकसभा के चुनाव से 12 अधिक थी। ऐसा ही प्रदर्शन उद्धव ठाकरे   और शरद पवार की पार्टियों ने भी किया। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन के दलों ने 288 सदस्यीय विधनसभा में 151 विधानसभा की सीटों पर बढ़त बनाई थी। कांग्रेस ने इंडी गठबंधन में सर्वाधिक 63 विधानसभा की सीटों पर बढ़त बनाई थी। मगर इंडी गठबंधन के दलों ने आपसी खींचातानी में काफी राजनीतिक जमीन खो दी। गठबंधन ने विधानसभा के चुनाव में महज 50 सीट ही जीत सकी। जहाँ लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 63 विधानसभा सीटों पर बढ़त बनाया था, वहीं विधानसभा के चुनाव में एक-चौथाई महज 16 विधानसभा की सीटों पर ही बढ़त बना सकी।

केंद्र शासित जम्मू और कश्मीर की बात करें तो वहां कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस ने इंडी गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा। कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस ने जानबूझकर महबूबा मुफ़्ती की पार्टी पीडीपी के साथ गठबंधन के लिए चर्चा तक नहीं किया। जबकि पीडीपी लोकसभा चुनाव में गठबंधन का हिस्सा थी। मगर कांग्रेस पार्टी ने 7 सीटों पर अपने सहयोगी नेशनल कांफ्रेंस के खिलाफ ही उम्मीदवार उतारा। उन सात सीटों में एक भी सीट पर ना कांग्रेस पार्टी सीधे मुकाबले में आ सकी और ना ही एक भी सीट पर अपना जमानत बचा सकी। आप ने भी अलग होकर जम्मू-कश्मीर में चुनाव लड़ा और अपना खाता भी खोलने में सफलता प्राप्त की। जम्मू-कश्मीर चुनाव के क्रम में उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस पार्टी पर कमजोरी से चुनाव लड़ने के साथ ही अपने मजबूत गढ़ जम्मू के इलाके के बदले कश्मीर घाटी में जहाँ उनकी मजबूत पकड़ थी, वहां चुनाव प्रचार करने का आरोप लगाया। उमर अब्दुल्ला इशारों में यह कहना चाह रहे थे कि कांग्रेस जम्मू में अपनी निश्चित हार को देखते हुए अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए उनके इलाके में उनके अच्छे प्रदर्शन में अपनी सहभागिता लेने का प्रयास करेगी।

कांग्रेस के इसी रवैये के कारण दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान इंडी गठबंधन के कई दलों ने कांग्रेस का खुलकर विरोध और आप का समर्थन किया। इनमें उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी, ममता बनर्जी की अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस और यहाँ तक कि लालू यादव की पार्टी राजद ने भी कांग्रेस से किनारा करते हुए ममता बनर्जी को इंडि गठबंधन का कमान सौंपने की मांग की थी। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को उसके नकारात्मक रवैये के कारण सभी दलों ने हाशिये पर लाकर खड़ा कर दिया।

वर्तमान में हुए असम पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी का निराशाजनक प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी को पुरे देश में अपने अन्य सहयोगियों से और भी दूरी बढ़ा देगी। असम पंचायत चुनाव में जहाँ सत्तारूढ़ भाजपा ने स्थानीय सहयोगी दल असम गण परिषद के साथ सीटों का पूरे सम्मान के साथ बंटवारा किया, वहीं कांग्रेस पार्टी ने किसी भी दल से गठबंधन नहीं किया। इसका असर ये हुआ कि कांग्रेस का बुरा हाल हो गया। लेकिन इसके बाद भी वह किसी भी दल से सीटों का तालमेल करने से बचने की कोशिश करती है।

इतना ही नहीं देश में सबसे अधिक 10 लाख से भी अधिक मतों से धुबड़ी लोकसभा सीट जीतने वाले कांग्रेस पार्टी के रकीबुल हुसैन के मुस्लिम बाहुल्य समागुरी   विधानसभा पर उनका पुत्र तंज़ील हुसैन बड़े मतों के अंतर से चुनाव हार जाता है। यह हार बदरुद्दीन अजमल की पार्टी के कांग्रेस पार्टी के इस उपचुनाव में समर्थन के बावजूद हुई थी। बदरुद्दीन अजमल ने इस सीट पर कांग्रेस पार्टी का एकतरफा समर्थन करके पंचायत तथा आगामी चुनावों के लिए गठबंधन के संकेत दिए थे, मगर कांग्रेस ने उनके इस संकेत को सिरे से ख़ारिज कर दिया।

Topics: गांधी परिवारGandhi familyCongressपी चिदंबरमP ChidambaramIndi allianceइंडि गठबंधनकांग्रेसराहुल गांधीRahul Gandhi2024 लोकसभा चुनाव2024 Lok Sabha elections
अभय कुमार
अभय कुमार
अभय कुमार, सीएसडीएस (CSDS ), इप्सोस (IPSOS) सहित कई रिसर्च और मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। भारतीय राजनीति सामाजिक और अंतरराष्ट्रीय मामलो से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है और इसके लिए लिखते रहते हैं। [Read more]
Share4TweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

राहुल गांधी

उत्तराखंड: राहुल गांधी के युवा संवाद की जगह को लेकर उठे सवाल, अनुमति रद्द, कहीं कांग्रेसियों ने तो नहीं कर दिया खेला?

हिमाचल: BJP ने कहा- श्रीराम के नाम पर राजनीति कर अपनी नाकामी छिपा रही कांग्रेस

सुधांशु त्रिवेदी और राहुल गांधी

वायनाड में आपदा और सांसद देश से गायब, घोर असंवेदनशीलता दर्शाने वाला गांधी परिवार माफी मांगे : भाजपा

कर्नाटक में गिरफ्तार हुई पाकिस्तानी महिला और उसका बेटा

कर्नाटक में पाकिस्तानी महिला और उसका बेटा गिरफ्तार, फर्जी पहचान से बनवाए राशन कार्ड और वोटर आईडी

BJP बोली-‘कांग्रेस और युवा कांग्रेस का सांगठनिक ढांचा पूरी तरह ध्वस्त’

‘2010 में कांग्रेस सरकार में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को यूरेनियम बेचने से कर दिया था मना’, संबित पात्रा ने याद दिलाई घटना

Load More

ताज़ा समाचार

Uttarakhand Voter List 2026 Draft Publication CEO BVRC Purushottam Election Commission Camp

उत्तराखंड में SIR का प्रथम चरण पूरा: 19 लाख वोटरों के डेटा में मिली गड़बड़ी, जानिए कैसे सुधारें अपना नाम!

Punjab Terror Module ISI Drone Dropped Weapons AK 47 LMG Seized Amritsar Rural Police Delhi Threat

Punjab Terror Module: स्वतंत्रता दिवस से पहले ISI की बड़ी साजिश नाकाम! 2 AK-47, 2 LMG राइफलों और बमों के साथ 3 गिरफ्तार

Punjab Drug Bust Amritsar Counter Intelligence Seizes Heroin DGP Gaurav Yadav Pakistan Border Smuggling

पंजाब में सीमापार तस्करी नेटवर्क ध्वस्त! ₹210 करोड़ की 30 KG हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, विदेशी हैंडलर से जुड़े तार

UP Education Services Selection Commission Prayagraj

यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने PGT, TET और अन्य परीक्षाओं को लेकर जारी की चेतावनी

Jagannath Rath Yatra Significance Darubrahma Puri Temple King Indradyumna

पुरी रथयात्रा विशेष: भारत की सनातन आस्था का महामहोत्सव है जगन्नाथ स्वामी का रथयात्रा उत्सव

India on PoJK Pakistan Human Rights Violations External Affairs Ministry New Delhi Global Community

पीओजेके को लेकर भारत सख्त, कहा- ‘PoJK में कुकृत्यों के लिए पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराए अंतरराष्ट्रीय समुदाय’

International Court Credibility ICJ ICC Bias Debate Global Justice System National Sovereignty Marco Rubio

क्या अंतरराष्ट्रीय न्यायालय भी जवाबदेही से ऊपर हैं? अंतरराष्ट्रीय न्याय व्यवस्था की निष्पक्षता पर छिड़ी बड़ी बहस!

Afghan Makeup Trend Viral Video Reels Instagram Women Burqa Protest Social Media

क्या है अफ़गान मेकअप ट्रेंड? और क्यों हो रहा है वायरल? बुर्के के पीछे छिपा है ये हैरान करने वाला सच!

CM Pushkar Singh Dhami Swami Ramdev Acharya Balkrishna Harela Parva Malagram Dhanwantari Dham Herbal World

Uttarakhand Harela Parva 2026: मालाग्राम में सीएम पुष्कर सिंह धामी, स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने किया पौधारोपण

Teejan Bai Passes Away Pandavani Singer Lokmanthan Parivar J Nandakumar Tribute Bhopal 2016

लोकसंस्कृति की अमर साधिका तीजन बाई का महाप्रयाण: लोकमंथन परिवार ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies