धामी सरकार के बुलडोजर ने आज सुबह सितारगंज क्षेत्र के गौरीखेड़ा गांव में एसटी वर्ग की भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध अतिक्रमण और अतिक्रमण की शिकायत मिलने के बाद वहां बने मकान को ध्वस्त कर दिया।
जानकारी के मुताबिक उक्त मकान अली अहमद द्वारा बनाया हुआ था। जोकि मथुरा सिंह थारू जनजाति की बताई गई है।
ये भी बताया गया है कि अली अहमद के पुत्र मुस्ताक ने ही एक हिन्दू लड़की को अपना नाम बदल कर प्रेम जाल में फंसाया था और गुरु ग्राम में लिव इन रिलेशन में रख कर उसका शारीरिक शोषण किया था, छ माह पहले मुस्ताक ने सितारगंज आकर दूसरी लड़की से निकाह कर लिया। जब हिंदू लड़की को इस बारे में पता चला तो वह यहां आई और मुस्ताक ने उसका सिर काटकर शव नाले में फेंक दिया, जिसे पिछले सप्ताह हरियाणा पुलिस ने बरामद किया। आरोपी को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।
पीड़ित हिन्दू लड़की खटीमा के पास की रहने वाली थी और उसकी बहन द्वारा हरियाणा में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। बताया जाता है कि मृतक हिन्दू लड़की वहां पार्लर का काम किया करती थी।














