गर्मियों में शरीर को ठंडा और तरोताजा रखना ज़रूरी होता है। ऐसे में खीरे का जूस एक बेहतरीन प्राकृतिक पेय है। इसमें भरपूर मात्रा में पानी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य लाभ भी देते हैं। अगर आपको खीरा खाना पसंद नहीं, तो इसका जूस बनाकर पीना एक अच्छा विकल्प है। आज इस आर्टिकल की मदद से हम आपको खीरे का जूस पीने के स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताएंगे-
खीरा में पाए जाने वाले पोषक तत्व-
खीरे में विटामिन ए, बी, सी, फाइबर, फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
शरीर को हाइड्रेट रखता है
खीरे में लगभग 96% पानी होता है। इसका जूस पीने से गर्मियों में शरीर में पानी की कमी नहीं होती और आप ठंडक महसूस करते हैं।
पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है
खीरे का जूस फाइबर से भरपूर होता है, जिससे पेट साफ रहता है और गैस, कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती हैं और पाचन क्रिया भी बेहतर होती है।
त्वचा को निखारता है
यह जूस शरीर से गंदगी बाहर निकालने में मदद करता है। इससे त्वचा साफ, चमकदार और तरोताज़ा बनी रहती है साथ ही यह झुर्रियाँ और उम्र बढ़ने के लक्षण भी कम करता है।
वजन घटाने में सहायक
खीरे का जूस कम कैलोरी वाला होता है, लेकिन फाइबर ज़्यादा होता है। इसे पीने से पेट भरा हुआ महसूस होता है और बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें-
शरीर को डिटॉक्स करता है
यह जूस शरीर से विषैले पदार्थ निकालने में मदद करता है और लीवर को स्वस्थ रखता है। इससे शरीर हल्का और ऊर्जावान महसूस होता है।
(इस लेख में दी गई जानकारी और सुझावों को अमल में लाने से पहले पाठक किसी डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)













