व्यक्ति छोटा, अपराध बड़ा
June 7, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

व्यक्ति छोटा, अपराध बड़ा

यूट्यूबर व पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया ने बहुत बड़ी गलती की है। हालांकि सर्वोच्च न्यायालय ने उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है, पर उसे कहा गया है कि वह अगले आदेश तक सोशल मीडिया में कोई भी सामग्री न डाले

Written byप्रो. बृज किशोर कुठियालाप्रो. बृज किशोर कुठियाला
Feb 27, 2025, 12:39 pm IST
in भारत, विश्लेषण, सोशल मीडिया

सर्वोच्च न्यायालय की एक सुनवाई में माननीय न्यायाधीश ने टिप्पणी की, ‘‘इसके (अभियुक्त के) मन में तो गंदगी भरी पड़ी है जिसकी उसने अपने ‘शो’ में उल्टी कर दी। इसके माता-पिता व समाज लज्जित है।’’ सर्वोच्च न्यायालय के सम्मुख यह विषय आया था कि अभियुक्त के खिलाफ मुंबई, गुवाहाटी व जयपुर में जो आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं, उनके संबंध में अभियुक्त को गिरफ्तार होने से बचाया जाए और सभी दर्ज मामले एक साथ एक ही न्यायालय में सुने जाएं। सर्वोच्च न्यायालय ने अभियुक्त को गिरफ्तार न करने की राहत तो दी, पर साथ ही उसे कड़ी फटकार भी लगाई।

प्रो. बृज किशोर कुठियाला
अध्यक्ष, पंचनद शोध संस्थान

यह मुकदमा था यूट्यूबर व पोडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ, जिसने यूट्यूब के एक ‘शो’ में ‘जज’ होने के नाते एक प्रतिभागी से माता-पिता के संदर्भ में अत्यंत अश्लील, अशिष्ट, अभद्र व भौंडा प्रश्न पूछ लिया। विचार आता है कि उस व्यक्ति की सोच कैसी विकृत है, जो एक सार्वजनिक प्रसारण मंच पर ऐसा प्रश्न पूछ सकता है। आंकड़ों के अनुसार, संभावना है कि कुछ लाख लोग तो इस भौंडेपन को किसी न किसी स्क्रीन पर देख ही रहे होंगे और बड़ी संख्या में बाद में भी काफी समय तक अन्य लोगों के देखने की संभावना रहती है।
गनीमत है कि जैसे ही इस मामले ने तूल पकड़ा, ‘शो’ के ‘होस्ट’ ने अपने यूट्यूब चैनल की सभी सामग्री मिटा दी।

रणवीर इलाहाबादिया 31 वर्ष का इंजीनियरिंग पढ़ा हुआ युवक है, जिसने सोशल मीडिया में स्वास्थ्य संबंधी यूट्यूब चैनल से प्रवेश किया और ‘बियरबायसैप’ के नाम से युवाओं में प्रसिद्ध है। अब वह मनोरंजन के कई यूट्यूब चैनल चलाता है। वह अन्य सोशल मीडिया में भी सक्रिय है। हास्य अभिनेता के रूप में भी जाना जाता है। कुछ ही वर्षों में करोड़पति हो गया है। चिंता की बात यह है कि सोशल मीडिया में वह ‘इन्फ्लूएंसर’ अर्थात् समाज में ‘प्रभावी व्यक्तित्व’ की श्रेणी में माना जाता है। लिंक्डइन में उसने बताया है कि दूसरों को उत्साहित व शिक्षित करना उसका जुनून है। भगवान ही बचाए ऐसे जुनून से!

जिस संवाद पर उसके खिलाफ अभियान छिड़ा है, वह उसकी एक ही अभद्रता नहीं हो सकती। उसने न जाने क्या-क्या कहकर बच्चों और युवाओं के मन-मस्तिष्क को प्रदूषित किया है। उसके माता-पिता दोनों डॉक्टर हैं। अपने ही कहे अनुसार इलाहाबाद या प्रयागराज से उसका कोई लेना-देना नहीं है। उसी के कहे अनुसार, पाकिस्तान में रहने वाले उसके किसी बुजुर्ग को विद्वान होने के नाते इल्मदार (इल्म अर्थात् ज्ञान, विद्या) की उपाधि मिली, जो बिगड़ कर इलाबादिया बन गई। इस बात को सहज ही मानना कठिन है। रणवीर ने ही एक बात और बताई है कि उसके पूर्वजों में से कोई एक कवि थे और उसने यह उपनाम अपनाया। कुछ लोगों का यह कहना कि यह उपनाम विशेष वर्ग को लुभाने के लिए रखा गया है। परन्तु इसका भी कोई प्रमाण नहीं है।

यह बात तो तय है कि रणवीर आज के सोशल मीडिया के उन सक्रिय लोगों का एक उदाहरण है, जिनका नैतिकता से कोई लेना-देना नहीं है। किसी भी तरह से अधिक से अधिक ‘लाइक्स’, ‘सब्सक्राइबर’ और ‘फालोअर’ बटोरना लक्ष्य है, जिससे एक तरफ तो धन की वर्षा हो, दूसरी ओर प्रसिद्धि दिन पर दिन बढ़ती जाए। इंटरनेट आधारित सोशल मीडिया का यह दुरुपयोग विश्वव्यापी है। अमेरिका में कामेडियन सैंडी ने ‘लाइव शो’ में ऐसा ही एक भद्दा मजाक किया तो एक दर्शक ने मंच पर चढ़ कर उसकी पिटाई कर दी। मुकदमा पीटने वाले पर हुआ। अमेरिकी समाज अभी भी 400-500 साल पुराना है। इसलिए नैतिकता के विकास में कमजोर है, परंतु भारतीय समाज ने हजारों वर्षों में उचित व अनुचित के मापदंड बनाए हैं। भारत इन मामलों में अधिक समाजोपयोगी दृष्टि रखता है।

सर्वोच्च न्यायालय ने रणवीर को लताड़ा तो है ही, अगले आदेश तक उसे व उसके अन्य सहयोगियों को सोशल मीडिया के किसी भी मंच पर कुछ भी डालने से रोक भी दिया है। सजा तो है पर बहुत कम। न्यायालय ने रणवीर को आदेश दिया है कि वह अपना पासपोर्ट पुलिस में जमा करवा दे, यह इसलिए कि कई अन्य अपराधियों की तरह वह देश छोड़ कर भगोड़ा न बन जाए।

उच्चतम न्यायालय में रणवीर का बचाव अधिवक्ता अभिनव चंद्रचूड़ कर रहे हैं, जो पूर्व मुख्य न्यायाधीश धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ के बड़े पुत्र हैं। न्यायमूर्ति सूर्यकांत के पूछने पर अभिनव ने यह तो माना कि रणवीर ने जो किया, वह उसका बचाव नहीं कर रहे, परंतु यह आपराधिक मामला नहीं है। बचाव का यह तर्क नैतिकता से तो परे लगता ही है, परंतु आम समझदारी में भी अश्लीलता की हद पार करता लगता है। सरसरी तौर पर देखें तो यह भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 294 व 292 के अंतर्गत स्पष्ट होता है। अश्लीलता की जो परिभाषा इस कानून में दी गई है, उसके अनुसार भी रणवीर ने जो कहा है वह पूरी तरह से अश्लील है। दंड संहिता के अनुसार पहली बार यह अपराध करने पर दो वर्ष की जेल व रु. 5,000 का जुर्माना है।

सुनवाई के समय न्यायाधीश महोदय ने भारत सरकार के महाधिवक्ता के प्रतिनिधि से कहा कि भारत सरकार को सोशल मीडिया की सामग्री से संबंधित नियमों को बनाना चाहिए। अदालत ने तो यहां तक कह दिया कि यदि सरकार यह काम नहीं करती तो न्यायालय यह काम करेगा। न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने टिप्पणी की कि यह (यानी सोशल मीडिया व ओटीटी के मंचों का नियमन) खाली व बंजर क्षेत्र हैं।
चिंता का विषय यह है कि पिछले कई वर्षों से ऐसे अनेक मामले उठे हैं, जहां सोशल मीडिया का दुरुपयोग, अश्लीलता, अफवाहों, चरित्रहनन, देशद्रोह व आर्थिक अपराधों के लिए किया गया। फिल्मों के लिए वर्षों से भारतीय सेंसर बोर्ड कार्यरत है पर बहुत प्रभावी नहीं है। विज्ञापन के व्यापार में भी विज्ञापन स्स्टैन्डर्डस काउंसिल का कार्य विज्ञापन जगत में अधिक सुधार नहीं ला पाया है। एडिटर्स गिल्ड तो लगता है, अपने ही मामलों में फंसी रहती है, हालांकि उन्होंने न्यूज मीडिया के लिए कुछ दिशा निर्देश बनाए हैं, जिनका पालन कम और उल्लंघन अधिक होता है।

ओटीटी मंचों पर अवांछनीय सामग्री के मामले बढ़ते जा रहे हैं, उन पर रोक लगाने के लिए नियम बनाने में ढिलाई है। विलंब के दो मुख्य कारण हैं, पहला तो यह तर्क दिया जाता है कि सभी सोशल मीडिया व ओटीटी मंच आत्मनियंत्रण व स्वनियमन से इस समस्या का हल निकालें और जहां कुछ गंभीर अपराध होता है, उसके लिए भारतीय न्याय संहिता में प्रावधान है। दूसरा यह कि किसी भी मीडिया पर नियंत्रण लगाने से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन होता है। हालांकि संविधान के अनुच्छेद 19 (1) (क) के अनुसार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता उचित प्रतिबंधों के अधीन है, जिसमें अश्लीलता को रोकना और सामाजिक नैतिकता को बनाए रखना शामिल है।

वास्तव में यह विषय केवल राज्य व न्यायपालिका का नहीं है। बड़े स्तर पर प्रसारित होने वाली आडियो व वीडियो सामग्री को लेकर नियम बनाने के लिए समाज की सक्रिय सहभागिता अनिवार्य है। कल के भारत का समाज कैसा बनेगा और उसमें जनसंवाद, समाचार व मनोरंजन की भूमिका कैसी हो, यह तो समाज ही औपचारिक व अनौपचारिक तरीकों से तय करेगा। रणवीर अल्लाहवादिया को कुछ तो सीख मिल गई है। आशा है, अन्य हास्य अभिनेता व अभिनेत्रियां भी नैतिकता की सीमा में रह कर व्यंग्य की विधा का विस्तार करेंगे। परंतु समय-समय पर नैतिकता व नियम-कानून का उल्लंघन भी होगा। समाज जितना सजग होगा और उल्लंघन करने वालों को जितनी प्रताड़ना व कड़ी सजा भुगतनी पड़ेगी, उतना ही सात्विक हमारे मीडिया का संसार बनेगा।

Topics: पाञ्चजन्य विशेषCorte Supremapodcaster Ranveer Allahabadiaabogado Abhinav Chandrachudplataforma OTTlibertad de expresiónसर्वोच्च न्यायालयपॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादियाधिवक्ता अभिनव चंद्रचूड़अभिव्यक्ति की स्वतंत्रताओटीटी मंचyoutuberयूट्यूबर
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

RSS के द्वितीय सरसंघचालक श्री माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर उपाख्य श्रीगुरुजी

श्रीगुरुजी तत्वलीन विभूति : पंडित दीनदयाल उपाध्याय

भारत-बांग्लादेश सीमा पर सतर्क सीमा सुरक्षा बल

पश्चिम बंगाल: घुसपैठ जड़ से होगी खत्म, जीरो लाइन से समझौता नहीं, सीमा प्रबंधन में आमूलचूल परिवर्तन

पर्यावरण दिवस पर विशेष : प्रकृति ही परमात्मा

rss karyakarta vikas varg nagpur concludes kumar mangalam birla speech

“संघ का कार्य अभूतपूर्व है” : नागपुर में बोले कुमार मंगलम बिरला, ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग’ के समापन पर दिया बड़ा मंत्र

विश्व पर्यावरण दिवस :- स्वस्थ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन : आज की सबसे बड़ी आवश्यकता

राहुल गांधी

विशेष रिपोर्ट : बोलने से पहले इतिहास पढ़ें ‘राहुल’

Load More

ताज़ा समाचार

आज का श्लोक : यं हि नं व्यथयन्त्येते पुरुषं पुरुषर्षभ। हे पुरुषश्रेठ!

आज का इतिहास

आज का इतिहास: क्या आप जानते हैं 7 जून का इतिहास? आज के दिन दुनिया में हुई थीं ये बड़ी घटनाएं

आज का राशिफल

7 जून का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान

जंतर मंतर से ग्राउंड रिपोर्ट

जंतर-मंतर के ग्राउंड रिपोर्ट : कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को Gen-Z ने क्यों किया रिजेक्ट?

जंतर-मंतर से ग्राउंड रिपोर्ट

जंतर-मंतर से ग्राउंड रिपोर्ट : CJP के प्रदर्शन में ‘आज़ादी’ के नारे क्यों?

purvanchal kalyan ashram ramkatha kolkata day 7

कोलकाता: पूर्वांचल कल्याण आश्रम की श्रीरामकथा में गूंजा राम-हनुमान मिलन का प्रसंग, वनवासी शिक्षा के लिए सहयोग का आह्वान

RSS Path Sanchalan Rudrapur Karyakarta Vikas Varg Uttarakhand

उत्तराखंड : रुद्रपुर में निकला का पथ संचलन, स्वयंसेवकों पर जगह जगह हुई पुष्प वर्षा

Sambhal illegal mosque demolished bulldozer action UP

UP: संभल में अवैध दो मंजिला मस्जिद पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटा अतिक्रमण, मिले विवादित पोस्टर

Mamta Banerjee

बिखरने के कगार पर TMC, ममता बनर्जी के नेतृत्व पर उठने लगे सवाल

jantar mantar protest social media trends political narrative

कॉकरोच, कठपुतलियां और पिटे हुए पहलवान

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies