भारत बनेगा अग्निवीर योजना और पारिवारिक एकता से शक्तिशाली
August 3, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

भारत बनेगा अग्निवीर योजना और पारिवारिक एकता से शक्तिशाली

अग्निवीर योजना से भारत, दुनिया का सबसे युवा सैन्य बल वाला देश बन जाएगा। इस योजना से ना केवल बाह्य, बल्कि आंतरिक सुरक्षा भी शक्तिशाली बनेगी।

Written byPanchjanyaPanchjanya
Jan 17, 2025, 11:22 am IST
in भारत
Agniveer Scheme

अग्निवीर योजना

टिमरनी । हरदा जिले की तहसील टिमरनी के सरस्वती शिशु मन्दिर प्रांगण में दो दिन ( 11 और 12 जनवरी 2025 ) को ” श्रद्धेय भाऊ साहब भुस्कुटे स्मृति व्याख्यानमाला ” का यह 33वां स्मरणीय वैचारिक मंथन था। इसमें निरंतर राष्ट्रीय स्तर के वक्ता शिरकत कर श्रोताओं का ज्ञानवर्द्धन व जिज्ञासा शांत करते रहे हैं। दो दिवसीय व्याख्यानमाला की पहली संध्या ” वर्तमान युवा और भविष्य का भारत ” विषय के मुख्य वक्ता श्री मोहन नारायण गिरी (संस्थापक, शहीद समरसता मिशन इन्दौर) थे। उन्होंने कहा भारत टेक्नोलॉजी , मिलेट्री और इकोनॉमी के बल पर 2047 तक विकसित राष्ट्र बन जाएगा। भारत की वर्तमान जीडीपी 3.7 ट्रिलियन डॉलर है । निकट भविष्य में भारत 9 ट्रिलियन डॉलर के आसपास की अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा। विकसित राष्ट्र की सभी विशेषताओं के साथ भारत प्रगति की ओर अग्रसर है । नई शिक्षा नीति 2020 भी ठोस कदम साबित हो रही है । दुनिया में भारत सबसे युवा देश है , जिसकी 65 प्रतिशत आबादी 30 वर्ष से कम उम्र की है । दुनिया की सबसे प्रशिक्षित श्रम शक्ति भारत के पास है । भारतीय युवा ने हर काल में कल्पनातीत त्याग और बलिदान दिया है। विश्व के सभी पंथों, मजहबों और समुदायों में आपस में कई मत- मतांतर हैं। लेकिन मृत्यु पर सब एक हैं। जो जन्मा है, वो मरेगा। इस शाश्वत नियम के तहत तमाम सभ्यताओं में से भारत की सभ्यता संस्कृति ही जिंदा रही, इसलिए विश्व ने भारत को मृत्युंजय के नाम से पुकारा। उन्होंने कहा दुनिया में आईटी के क्षेत्र में 40 प्रतिशत योगदान भारतवंशी युवाओं का है । तकनीकी हमारे हाथ में शक्ति है , एडिक्शन नहीं है । इस सूचना क्रान्ति के दौर में एआई भविष्य के भारत के लिए बहुत उपयोगी हो सकता है । इसका दुष्परिणाम बेरोजगारी और आलस्य के रूप में सामने है। इससे युवाओं को बचना चाहिए।

देशभर के आईआईटी संस्थानों सहित अन्य संस्थाओं में 300 से अधिक व्याख्यान दे चुके श्री गिरी ने कहा क भारत के पास दुनिया की चौथी सबसे बड़ी मिलेट्री पॉवर है। मगर , मानवीय तथा लोकतंत्र के नियम पालन में वह विश्व की सबसे पहली सेना है। अग्निवीर योजना से भारत, दुनिया का सबसे युवा सैन्य बल वाला देश बन जाएगा। इस योजना से ना केवल बाह्य, बल्कि आंतरिक सुरक्षा भी शक्तिशाली बनेगी। उन्होंने करीब डेढ़ घण्टे के अपने धारा प्रवाह उद्बोधन में ऐतिहासिक, धार्मिक और आध्यात्मिक आख्यानों से श्रोताओं को हतप्रभ कर दिया।

उन्होंने कहा भारत ने हमेशा नवीन प्रयोगों का बाँह फैला कर स्वागत किया है। मानव अधिकार को भारत ने अपनाया है। सबसे पहले दुनिया को ” जियो और जीने दो ” का संदेश देने वाला भारत ही है, फिर चाहे विदेश का कोई देश मानव अधिकार के लिए अगुआ होने का दावा करे, तो करता रहे। उन्होंने विदेशी षड्यंत्रों के संदर्भ में खुलकर कहा अमेरिका के अरबपति सोरोस की निगाहें भारत पर लगी हुई हैं। वह थिंक टैंकों के बलबूते पर भारत की विविधता को विषमता, और विषमता को विघटन की तरफ ले जाना चाहता है। इसी का परिणाम है कि भारत जैसे सहिष्णु देश में सहिष्णुता ही राष्ट्रीय विमर्श का मुद्दा बन गई थी। पूरी दुनिया में सुरक्षा की गारंटी देने वाला अगर कोई देश है तो वह भारत है। उन्होंने भारत की युवा शक्ति का आह्वान किया कि विश्व शांति के लिए युवाओं को समझ, संतुलन और शक्ति के बीच समन्वय बैठाना होगा।

उन्होंने गुलाम और आजाद भारत में युवाओं के त्याग, बलिदान, संकल्प, शौर्य और उम्र का सिलेसिलेवार जिक्र करते हुए , छत्रपति शिवाजी, रानी दुर्गावती, रानी लक्ष्मीबाई, भगतसिंह, रामप्रसाद बिस्मिल, बिरसा मुंडा, बहन गुलो- जानो के उदाहरण दिए। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद इसरो ने चन्द्रयान-3 का प्रक्षेपण कर दुनिया का ध्यान आकर्षित किया। परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाने की संकल्पना करने वाले एपीजे अब्दुल कलाम की उम्र 33 वर्ष थी। डॉ. कलाम ने उस संकल्पना को सिद्धी तक पहुंचाया। यही भारतीय युवा की विशेषता है।

व्याख्यानमाला की दूसरी संध्या का विषय ‘‘कलहमुक्त, स्नेहयुक्त परिवार‘‘ था। इसके मुख्य वक्ता श्री रवीन्द्र जोशी (अखिल भारतीय संयोजक, कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) थे। उन्होंने कहा आज परिवारों में कलह, द्वेष, वैमनस्यता बढ़ रही है। रिश्ते तार-तार हो रहे हैं। वैवाहिक संबंध टूट रहे हैं। इसका मुख्य कारण भय, स्वार्थ, अहंकार, आलस्य, गलत सामाजिक मान्यता और मानसिक जड़ता है। इन बातों को दूर करने के लिए परिवार में साथ मिलकर भोजन करो। गपशप करो । परिवार के साथ समय बिताओ। यदि परिवार में सत्य, सदाचार, संवेदनशीलता, सुन्दर मन की कमी है तो आनन्दयुक्त पारिवारिक जीवन बनाने के लिए ओज, बल, शील, धैर्य, युक्ति, बुद्धि, दृष्टि, दक्षता इन आठ गुणों की उपासना करना पड़ेगा। उन्होंने स्वामी विवेकानन्द, डाॅ. केशव बलिराम हेडगेवार, बाबा भीमराव अम्बेड़कर, भाऊसाहेब भुस्कुटे के जीवन से बहुत ही रोचक व प्रेरणादायी आख्यानों से श्रोताओं को जीवन मूल्यों की पहचान कराई। आपात काल में 19 माह जेल में रहने वाले गृहस्थ प्रचारक श्री जोशी ने कहा , परिवारों में आपस में संवाद की कमी, मोबाइल की बुरी लत, धैर्य की कमी, आत्म केन्द्रित जीवनशैली, तनाव, सांस्कृतिक संबंधों का अभाव तथा अहंकार, कलह के कारण बनते जा रहे हैं। युवक-युवती परिवार की प्रतिष्ठा से ज्यादा स्वयं की प्रतिष्ठा को अधिक मूल्यवान समझ रहे हैं। इसके दुष्परिणाम भी सामने आ रहे हैं। इनको समय रहते सुधारा जाना चाहिए। इसके लिए परिवार के मुखिया को चाहिए कि वह घर के सभी सदस्यों के साथ मिलकर सुबह या शाम का भोजन करे। दिन में एक बार भजन करे। सप्ताह में कोई ऐसा दिन तय करे,जब सभी बैठ कर गपशप करे। उन्होनें आश्चर्य व्यक्त किया कि जिस देश में पिता के वचन का सम्मान रखने के लिए बेटा राजपाठ छोड़कर वन का मार्ग स्वीकार कर लेता है। उस देश में छोटी-छोटी बातों को लेकर पिता-पुत्र के संबंध बिगड़ जाते हैं। भाई- भाई में प्रेम नहीं है। उन्होंने श्रोताओं को ‘‘रघुकुल रीत सदा चली आई प्राण जाय पर वचन न जाई…‘‘ ऐसे कुल की परम्परा का स्मरण कराया। रामचरित मानस के सोने के हिरण एवं केवट प्रसंग का उल्लेख करते हुए पति-पत्नी को एक-दूसरे के जीवन मूल्यों को समझने तथा घर में क्या जरूरी है? और क्या नहीं ? गृहस्थी के लिए कितना पर्याप्त है, यह पति पत्नी को तय करना पड़ेगा। इसी के तारतम्य में उन्होंने कबीर का दोहा ” साँई इतना दीजिए…. का उल्लेख किया।

रोको, टोको और ठोको संस्कृति से बचें, घरों में बनाएं मोबाइल पार्किंग

मुख्यवक्ता श्री जोशी ने परिवारों में मोबाइल की बुरी लत से बचने के लिए मोबाइल पार्किंग व्यवस्था बनाने जैसे उपायों को अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा बच्चों को जब कोई खिलौना लाकर देते हैं तो वह उसका मानवीकरण करता है, उसे खिलाता, पिलाता, सुलाता है। वैसे ही उसे बताओ कि मोबाइल भी कुछ देर आराम करेगा, वह भी थक गया होगा। अब मोबाइल से सुबह मिलेंगे। ऐसी बात प्यार से बच्चों को समझाओ। परिवार में रोको, टोको और ठोको वाला फार्मूला कदापि ना अपनाओ।

संयुक्त रूप से रह रहे परिवारों के मुखिया का किया सम्मान

कार्यक्रम में संयुक्त रूप से रह रहे जिले के तीन परिवारों के मुखियों का सम्मान किया गया। सम्मान पाने वालों में उत्तम सिंह मौर्य ग्राम झिरीखेड़ा, इनके परिवार में 04 पीढ़ी के 56 सदस्य साथ रह रहे हैं, जयकिशन आमे, ग्राम सुखरास (हरदा) इनके परिवार में 27 सदस्य साथ रह रहे हैं। प्रहलाद गौर , रहटगांव के परिवार में 28 सदस्य साथ रह रहे हैं। जब महात्वकांक्षा के चलते परिवार टूट रहे हैं। समाज में एकल परिवार का फैशन पैर पसार रहा हो,ऐसे में चार पीढ़ियों का साथ रहने के उदाहरण अनुकरणीय हो जाते हैं। व्याख्यानमाला आयोजन समिति ने उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में रामचरित मानस की प्रति एव्ं शॉल- श्रीफल भेंट किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अरूण सिकरवार व कतिया समाज के पूर्व अध्यक्ष बाजूलाल काजवे ने की। अतिथि परिचय एवं संचालन विक्रम भुस्कुटे ने देववाणी संस्कृत भाषा और हिन्दी में किया। गणेश वंदना संगीत पथक समूह (सरस्वती विद्या मंदिर, टिमरनी) के कलाकारों ने दी। संघ के प्रांतीय, विभागीय पदाधिकारियों सहित हरदा कलेक्टर आदित्य सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे उपस्थित रहे। सुधीजनों का आभार डाॅ. अतुल गोविन्द भुस्कुटे ने माना। उन्होंने व्याख्यानमाला की निरंतरता व सफलता का श्रेय श्रोताओं का प्रतिकूल मौसम में भी व्याख्यान सुनने की प्रतिबद्धता को दिया।

Topics: RSSराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघRashtriya Swayamsevak Sanghअग्निवीर योजनाAgniveer SchemeAgniveer Yojana
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

गुरु पूर्णिमा : त्याग, तप और तेज का प्रतिनिधि भगवा ध्वज

गुरु पूर्णिमा पर विशेष : ऐसे शुरू हुई गुरु दक्षिणा की परंपरा

‘युवा ही देश के वर्तमान और भविष्य की नींव’, सीवान में बोले सह-प्रांत प्रचारक प्रवीर जी

Assam Flood 2026 RSS Volunteers Relief Work Sivasagar Betbari Amguri Food Water Distribution Panchjanya

“नर सेवा ही नारायण सेवा”: असम में भयावह बाढ़ के बीच पीड़ितों का सहारा बने संघ के स्वयंसेवक, देखिए तस्वीरें!

कार्यक्रम में बोलते हुए CM धामी

CM धामी का बड़ा ऐलान! अग्निवीरों के लिए बनेगा रोजगार सेल, सरकारी नौकरियों में मिलेगा 10% आरक्षण

पुरी रथ यात्रा के दौरान सेवा कार्य में जुटे रहे RSS के 1800 से अधिक स्वयंसेवक

Load More

ताज़ा समाचार

Sangamner FDA Raid Made in Pakistan Cosmetics Gori Cream Seized Ahilyanagar Panchjanya

अहिल्यानगर के गोल्डन मार्केट से ‘मेड इन पाकिस्तान’ सामान और खतरनाक गोरी क्रीम बरामद, शाहिद रियाज शेख गिरफ्तार

Sheikh Hasina Press Conference Delhi

“5 अगस्त को पहली बार मीडिया के सामने आएंगी शेख हसीना”: दिल्ली में बांग्लादेश वापसी की रणनीति पर होंगे बड़े ऐलान!

Bangladesh Army New Cantonment Naikhongchhari Silkhali Base India Mizoram Border General Waker Uz Zaman Turkey Drone Panchjanya

भारत सीमा पर बांग्लादेश की बड़ी सैन्य घेराबंदी: नाइखोंगछारी में बना रहा छावनी, तैनात किए तुर्की से लिए हथियार!

British Museum 11th Century Maa Saraswati Vagdevi Idol Return Bhojshala Dhar Haryana Saraswati Board Panchjanya

लंदन के ब्रिटिश म्यूजियम से भारत वापस आएगी 11वीं सदी की मां सरस्वती की प्रतिमा, भोजशाला से जुड़ा है इतिहास!

CM Pushkar Singh Dhami Mahendra Bhatt Dehradun Dayitvdhari Meeting Panchjanya

देहरादून में बोले CM धामी- ‘दायित्वधारी सरकार और जनता के बीच सेतु’, समस्याओं के समाधान में निभाएं सक्रिय भूमिका!

VHP International Joint General Secretary Dr Surendra Jain Jodhpur Press Conference Waqf Board Scam Panchjanya

“सीमांत अतिक्रमण हटाना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी”: VHP ने की राजस्थान वक्फ बोर्ड CEO को हटाने की मांग, जानिए कारण

Ratnagiri Silent March Gen Z Samvidhan Samman Manch Maruti Mandir Ambedkar Statue

सनातन और सेना के अपमान पर भड़का आक्रोश: रत्नागिरी में Gen Z युवाओं ने निकाली विशाल ‘राष्ट्र रक्षा मौन पदयात्रा’!

Dattatreya Hosabale RSS General Secretary NSE Mumbai Viksit Bharat Education Seminar Panchjanya

हम कोई फैक्ट्री नहीं, सभ्यता बना रहे हैं: मुंबई में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी ने दिया विकसित भारत पर बड़ा संदेश

3 अगस्त का पंचांग

3 अगस्त का पंचांग: जानें ग्रह स्थिति, तिथि, नक्षत्र और शुभ समय

विचार के नाम पर खाली, होठों पर बस गाली

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies