बॉलीवुड की अनकही कहानियां : वह पहली फिल्म जिसका उद्घाटन सरदार पटेल ने किया
June 4, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम मनोरंजन

बॉलीवुड की अनकही कहानियां : वह पहली फिल्म जिसका उद्घाटन सरदार पटेल ने किया

1 दिसंबर 1945 को थिएटर के बाहर सड़क पर हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई। सरदार पटेल और सिनेमा के चलते लोगों का अपार कौतूहल देखने को मिल रहा था

Written byPanchjanyaPanchjanya
Nov 10, 2024, 03:54 pm IST
in मनोरंजन

लेखक- अजय कुमार शर्मा

किशोर साहू जिन्होंने अपना कैरियर एक अभिनेता के रूप में बॉम्बे टॉकीज की फिल्म जीवन प्रभात (1937) से शुरू किया था आगे चलकर प्रख्यात और सफल निर्माता, निर्देशक बने। अच्छे साहित्यकार होने के कारण अपनी फिल्मों की कहानियां, पटकथा और संवाद भी वे स्वयं ही लिखा करते थे। बहूरानी (1940) फिल्म का निर्माण और लेखन तथा कुंआरा बाप (1942) और राजा (1943) का निर्माण, लेखन और निर्देशन कर अपनी धाक जमा चुके थे। वे अपनी अगली फिल्म मौर्यकालीन इतिहास के किसी बड़े पात्र पर बनाना चाहते थे। लेकिन मुश्किल यह थी कि चंद्रगुप्त मौर्य पर फिल्म बन चुकी थी और यदि वह चाणक्य पर फिल्म बनाते तो अपनी कम आयु के कारण चाणक्य की भूमिका नहीं निभा सकते थे। यही समस्या सम्राट अशोक के साथ थी। क्योंकि उनकी सारी उपलब्धियां ढलती अवस्था में प्राप्त की थी। उन्हें तलाश किसी युवा पात्र की थी।

इसी उलझन के दिनों में दिल्ली के एक पत्रकार मंगलानंद गौतम उनके पास आए। वे दिल्ली से हिंदी की एक पत्रिका निकालते थे और समय-समय पर उनसे उसके लिए विज्ञापन लेने आ जाते थे। उन्हीं से एक बार बातचीत में यह बात चली तब उन्होंने सम्राट अशोक के बेटे कुणाल का नाम लिया और कहा कुणाल की भी बड़ी-बड़ी आंखें थी तुम्हारी तरह। कुणाल पक्षी अपनी सुंदर आंखों के लिए प्रसिद्ध होता है और अशोक ने उसी के नाम पर अपने पुत्र का नाम कुणाल रखा था। तब तक किशोर साहू ने कुणाल के बारे में कुछ भी नहीं सुना था। संक्षिप्त में ही गौतम जी ने उन्हें कुणाल के बारे में बताया, जिसके अनुसार सम्राट अशोक ने बुढ़ापे में तिष्यरक्षिता नाम की एक सामंत कन्या पर रीझकर उससे शादी की थी जो बाद में राजकुमार कुणाल के सुंदर रूप और आंखों पर आसक्त हो गई थी लेकिन कुणाल लगातार उसके कलुषित प्रेम का तिरस्कार करता रहा। इस तिरस्कार का बदला लेने के लिए उसने कुणाल को बंदी बनाकर उसकी आंखें निकलवा दी थी। बाद में सम्राट अशोक को जब तिष्यरक्षिता की इस हृदय विदारक करतूत का पता चला तो उसने उसे जिंदा जलवा दिया।

कहानी ने किशोर साहू को प्रभावित किया। उसके बाद उन्होंने मौर्यकालीन इतिहास का अध्ययन शुरू किया। अंत में बौद्ध और जैन धर्म के ग्रंथों में उन्हें कुणाल के बारे में काफी विवरण मिल गया। फिल्म की पटकथा तैयार कर उन्होंने उस का नाम रखा “वीर कुणाल” अब पात्रों के चयन की प्रक्रिया शुरू हुई। तिष्यरक्षिता के लिए उन्हें उस समय की सबसे सुंदर अभिनेत्री का चुनाव करना था। उस समय शोभना समर्थ ही इस पैमाने पर खरा उतरती थीं। लेकिन भरत मिलाप और रामराज्य की सफलता से बनी सीता की पवित्र छवि के विपरीत यह पात्र तो खलनायिका का था। धड़कते दिल से किशोर साहू ने शोभना समर्थ से संपर्क किया। उन दिनों वे उनके साथ इंसान फिल्म में नायिका का रोल कर रही थीं। उनका पहली शंका यही थी कि लोग उन्हें खलनायिका के रूप में स्वीकार करेंगे या नहीं…इस पर उन्होंने समझाया कि इस फिल्म में उन्हें अपनी सुंदरता के साथ ही अपने अभिनय क्षमता को भी दिखाने का अवसर मिलेगा। आखिर शोभना इसके लिए तैयार हो गईं।अगली बात पैसे की थी। तब पता चला कि शांता आप्टे ने हाल ही में उनसे ज्यादा पैसे लिए हैं। साहू जी ने उससे एक हजार ज्यादा देने का वचन देकर उन्हें साइन कर लिया।

सम्राट अशोक के लिए उन्होंने चंद्रमोहन से बात की जोकि अपनी बिल्लौरी आंखों और विलक्षण आवाज से बहुत लोकप्रिय थे। लेकिन चंद्रमोहन का अहंकार उन दिनों सातवें आसमान पर था। किशोर साहू ने फोन पर जब उन्हें अपने दफ़्तर आकर बात करने को कहा तो उन्होंने फोन पर ही जवाब दिया,”सुनिए साहू साहब, मैं पिक्चर का 40,000 लेता हूं अगर आपको मंजूर हो तो कल मेरे घर एडवांस लेकर आ जाइए, कहानी भी वही सुन लूंगा।” उनकी इस अकड़ का किशोर को बहुत बुरा लगा और उन्होंने उन्हें जवाब दिया कि इस रोल के लिए उनका बजट 20,000 है। इससे ज्यादा नहीं। इस पर चंद्रमोहन का जवाब था,” अगर आप चंद्रमोहन को चाहते हैं तो आपको अपना बजट बदलना होगा।” तब किशोर साहू का जवाब था,” किशोर साहू अपना बजट नहीं बदल सकता चंद्रमोहन को बदल सकता है।” और बात समाप्त हो गई। फिर इस भूमिका के लिए उन्होंने मन मार कर मुबारक को चुना। रानी कुरुवकी की भूमिका के लिए दुर्गा खोटे को चुना गया। अन्य पात्रों के चुनाव के बाद आखिरकार मोहन स्टूडियो में वीर कुणाल का मुहूर्त करके शूटिंग शुरू कर दी गई।

इस फिल्म के लिए उन्होंने निर्माता, लेखक, अभिनेता और निर्देशक की चौमुखी जिम्मेदारी उनके ऊपर ली थी। उन्होंने आज से 2000 वर्ष पहले के मौर्ययुग की वास्तुकला, वेशभूषा, वातावरण, व्यवहार और इस सबके साथ ही उस समय की संस्कृतनिष्ठ शुद्ध हिंदी में निरंतर संवाद बोलने के लिए बहुत मेहनत की। आखिरकार नौ-दस महीने तक निरंतर चली शूटिंग के बाद फिल्म तैयार हो गई। किशोर साहू की इच्छा थी कि वीर कुणाल का उद्घाटन किसी नामी नेता द्वारा हो और तब उनका ध्यान उस समय के सबसे सशक्त नेता सरदार वल्लभभाई पटेल पर गया। उस समय तक राजनीतिक लोग फिल्मों से दूर ही रहते थे। इस चुनौती को तोड़ने के लिए किशोर साहू ने सरदार वल्लभभाई पटेल से मिलने का निर्णय लिया और पुरुषोत्तम दास टंडन की सहायता से वह उनसे मिलने गए। मिलते ही उन्होंने उस समय की कांग्रेस सरकार पर तोहमत लगाते हुए कहा कि आप सब स्वदेशी वस्त्र, स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल की बात करते हैं लेकिन स्वदेशी फिल्मों के बारे में कुछ भी नहीं कहते हैं और तो और उन पर कई तरह की रुकावटें लगाते हैं जबकि वह मनोरंजन कर के रूप में अच्छा-खासा पैसा सरकार को देती हैं।

सरदार पटेल ने अस्वस्थ होने के बावजूद गंभीरता से उनकी बातें सुनी और उनसे कहा कि अच्छा हुआ आपने फिल्म उद्योग की समस्याओं से मुझे अवगत कराया और मैं तुम्हारी बात से सहमत हूं कि सरकार को इस बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए। मैं तुम्हारी इस फिल्म का उद्घाटन करने आऊंगा। तब 01 दिसंबर को 4:00 बजे नावेल्टी सिनेमा में फिल्म के उद्घाटन का कार्यक्रम तय हुआ। किशोर साहू ने उनसे कहा कि वह उस दिन फिल्म इंडस्ट्री के सारे नामी और प्रतिष्ठित लोगों को वहां बुलाएंगे और फिर फिल्म उद्योग की समस्याओं को आपके सामने रखेंगे और आप अपना और कांग्रेस का पक्ष रख सकते हैं। सरदार पटेल ने इसके लिए सहमति दे दी। क्योंकि 01 दिसंबर को उन्हें कोलकाता जाना था तब वह इस बात पर सहमत हुए कि मैं उद्घाटन करके ही वहां से चला जाऊंगा। लेकिन किशोर ने कहा कि अगर आप उद्घाटन करके चले जाएंगे तो जनता फिर वही समझेगी कि आपकी या सरकार की फिल्मों में दिलचस्पी नहीं है। इस पर बात इंटरवल तक फिल्म देखने पर बनी और वह मान गए।

चलते-चलते

1 दिसंबर 1945 के दिन भारतीय फ़िल्म उद्योग इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाने वाला दिन बन गया। सरदार पटेल और सिनेमा के चलते लोगों का अपार कौतूहल तो था ही जिस कारण थिएटर तो खचाखच भर ही गया, थिएटर के बाहर सड़क पर हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई। सरदार वल्लभभाई पटेल ने वीर कुणाल फिल्म का उद्घाटन तो किया ही उन्होंने वहां एक लंबा-चौड़ा भाषण भी दिया, जिसमें उन्होंने विदेशी फिल्म कंपनियों पर रोक लगाकर भारतीय फिल्म कंपनियों को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। इसका फिल्म उद्योग में बहुत स्वागत हुआ। फिल्म तो बहुत ज्यादा सफल नहीं रही लेकिन सरदार पटेल की फिल्म उद्योग में इस पहली उपस्थिति से किशोर साहू का नाम जरूर चमक गया और फिल्म पत्रकारों ने उन्हें आचार्य किशोर साहू कहना शुरू कर दिया।

सौजन्य – सिंडिकेट फीड

Topics: सरदार पटेलKishore SahuSardar PatelFilm on Mauryan period historyफिल्म वीर कुणालName of Emperor Ashoka's sonकिशोर साहूKunal birdमौर्यकालीन इतिहास पर फिल्मMauryan period historyसम्राट अशोक के पुत्र का नामSardar Patel in novelty cinemaकुणाल पक्षीAcharya Kishore Sahuमौर्यकालीन इतिहासनावेल्टी सिनेमा में सरदार पटेलआचार्य किशोर साहूFilm Veer Kunal
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

हिंदू आस्था और स्वाभिमान, जय सोमनाथ

नाटक का मंचन करते कलाकार

‘संघ गंगा के तीन भगीरथ’ नाटक का मंचन

‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ पर भगवान सोमनाथ की आरती करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व  : शाश्वत दिव्यता का प्रतीक सोमनाथ

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : सोमनाथ से अयोध्या तक

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : जय सोमनाथ !

जय सोमनाथ: आक्रमण, पुनर्जागरण और भारत की अटूट चेतना, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

Load More

ताज़ा समाचार

ऑपरेशन डेल्टा हंट के बारे में मीडिया को जानकारी देते उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी

बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ गुजरात में ‘ऑपरेशन डेल्टा हंट’, 72 घंटे में 362 गिरफ्तार

कोर्ट का फैसला

‘प्राइड मंथ’ से पहले ऑस्ट्रेलिया से आया एक चौंकाने वाला फैसला

RSS Karyakarta Vikas Varg Kumar Mangalam Birla

नागपुर: RSS के ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग-द्वितीय’ का 4 जून को भव्य समापन, उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला होंगे मुख्य अतिथि

8 जून को इंडी गठबंधन की बैठक : अस्तित्व बचाने जुटेंगे 17 विपक्षी दल! क्या अंदरूनी कलह पर होगा मंथन!

former wipro employee alleges forced conversion

नासिक TCS के बाद Wipro में जबरन कन्वर्जन! पूर्व कर्मचारी ने किए चौंकाने वाले खुलासे, मुस्लिम सहकर्मी पर लगाए आरोप

supreme court

न्यायालय के आलोक में बेटी का अधिकार!

RSS Sangh Shiksha Varg Prayagraj Samajik Samrasata

125 गांव, हाथों में थैले और 5000 रोटियां: संघ शिक्षा वर्ग ने पेश की समरसता की मिसाल, घर-घर चूल्हों तक पहुंचा राष्ट्रवाद

ममता बनर्जी काे बड़ा झटका, पार्टी से निष्कासित ऋतब्रत को विधानसभा अध्यक्ष ने दिया नेता प्रतिपक्ष का दर्जा

pithoragarh yakshavati river rejuvenation plantation drive 130 ta eco kumaon

विश्व पर्यावरण सप्ताह : सेना की इको टास्क फोर्स ने शुरू किया यक्षवती नदी पुनर्जीवन, नागरिकों ने दिखाई एकजुटता

न्यूयॉर्क के मेयर मामदानी ने तोड़ी परंपरा! इजरायल डे परेड का किया बहिष्कार, लोगों ने कहा- ‘चला रहे हैं इस्लामिक एजेंडा’

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies