‘हरतालिका तीज’ पर बन रहे हैं कई मंगलकारी योग - सौभाग्य प्राप्ति का पर्व
June 25, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

‘हरतालिका तीज’ पर बन रहे हैं कई मंगलकारी योग – सौभाग्य प्राप्ति का पर्व

तीज’ पर्व का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है, जो वर्ष में तीन बार आता है। सबसे पहले आती है सावन के महीने में ‘हरियाली तीज’, उसके कुछ ही दिन बाद ‘कजरी तीज’ और फिर ‘हरतालिका तीज’।

Written byश्वेता गोयलश्वेता गोयल
Sep 5, 2024, 02:09 pm IST
in भारत

‘तीज’ पर्व का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है, जो वर्ष में तीन बार आता है। सबसे पहले आती है सावन के महीने में ‘हरियाली तीज’, उसके कुछ ही दिन बाद ‘कजरी तीज’ और फिर ‘हरतालिका तीज’। तीनों ही तीज भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित हैं और पूरे देश में बहुत धूमधाम से मनाई जाती हैं। भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित हरतालिका तीज भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो हिंदू धर्म का एक बहुत ही महत्वपूर्ण व्रत है। इस व्रत का धार्मिक महत्व बहुत गहरा है और इसे सुख, समृद्धि एवं पतिव्रता धर्म का प्रतीक माना जाता है।

हरतालिका तीज भाद्रपद शुक्ल तृतीया तिथि को मनाई जाती है और हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार यह पर्व 6 सितम्बर को मनाया जा रहा है। इसके अगले ही दिन गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। हरतालिका तीज के दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की रेत या मिट्टी से बनी मूर्तियों की पूजा करते हुए सुखी वैवाहिक जीवन के लिए प्रार्थना करती हैं। सुहागिन महिलाएं इस दिन पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला उपवास रखती हैं जबकि कुंवारी कन्याओं के लिए तो यह पर्व मनचाहे और योग्य पति को प्राप्त करने का पर्व है। कुंवारी कन्याओं के लिए व्रत के नियम अलग हैं, वे इस व्रत को फलाहार पर भी रख सकती हैं।

हरतालिका तीज खासतौर से राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड इत्यादि में बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु में हरतालिका तीज व्रत ‘गौरी हब्बा’ के नाम से मनाया जाता है, जहां महिलाएं सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद पाने के लिए स्वर्ण गौरी व्रत करती हैं। चूंकि हरतालिका तीज व्रत निर्जला व्रत होता है, इसीलिए इसे बेहद कठिन माना जाता है।

महिलाएं इस दिन बिना अन्न-जल ग्रहण किए पूरे दिन व्रत रखती हैं। एक बार इस व्रत का संकल्प लेने के बाद इसे आजीवन रखना पड़ता है। यह त्योहार करवा चौथ से भी कठिन माना जाता है क्योंकि जहां करवा चौथ में चांद देखने के उपरांत व्रत सम्पन्न कर दिया जाता है, वहीं हरतालिका तीज व्रत में पूरे दिन निर्जला व्रत किया जाता है और अगले दिन पूजन के पश्चात् ही व्रत सम्पन्न होता है। तीज के सूर्योदय से अगले दिन सूर्योदय तक अन्न-जल कुछ भी ग्रहण नहीं किया जाता। मान्यता है कि इस व्रत को करने से विवाहित महिलाओं के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, हरतालिका तीज पर इस बार दुर्लभ ब्रह्म योग का निर्माण हो रहा है, साथ ही कई अन्य मंगलकारी योग भी बन रहे हैं और इन योग में शिव-पार्वती की पूजा करने से साधक को दोगुना फल प्राप्त होगा। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 5 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर शुरू होगी, वहीं, इस शुभ तिथि का समापन 6 सितंबर को दोपहर 3 बजकर 1 मिनट पर होगा। इसीलिए उदिया तिथि के अनुसार हरतालिका तीज 6 सितंबर को ही मनाई जाएगी। इस बार तृतीया तिथि चतुर्थी युक्त है और इसे लेकर शास्त्रों में कहा गया है, ‘चतुर्थी सहिताय यातु सातृतीया फलप्रदा’ अर्थात् चतुर्थी युक्त तृतीया तिथि में हरितालिका तीज का व्रत शुभ फल देने वाला है। वैसे तो हरतालिका पूजन किसी भी समय किया जा सकता है लेकिन प्रातःकाल और प्रदोष काल में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विशेष कल्याणकारी मानी गई है।

हरतालिका तीज पर इस साल ब्रह्म योग, शुक्ल योग, रवि योग, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र का संयोग बन रहा है और ये सभी योग शुभ माने जाते हैं। हरतालिका तीज पर इस बार जो तीन बड़े दुर्लभ योग बन रहे हैं, उनमें शुक्ल योग को बहुत ही शुभ योग माना जाता है। इस योग को चंद्रमा की तरह एकदम पाक माना गया है। माना जाता है कि यदि आप इस योग में पूजा कर रहे हैं तो फल प्राप्ति की संभावना सर्वाधिक होती है। यह दुर्लभ योग ज्योतिषियों द्वारा फल प्राप्ति की गारंटी माना जाता है। ब्रह्मा योग को भी एक दुर्लभ योग माना जाता है, जो ज्ञान का स्रोत माना गया है। इस शक्तिशाली योग में यदि साधक सच्चे मन से पूजा करते हैं तो इससे स्वास्थ्य, बुद्धि, धन और बल की प्राप्ति होती है और उसके जीवन में मजबूती आती है। इस योग में पूजा करने से इंसान की उम्र भी बढ़ती है। रवि योग भी अत्यंत लाभकारी योग माना गया है, इस योग में पूजा करने से साधक को बहुत लाभ मिलता है। ज्योतिषविदों के अनुसार यह मान-सम्मान का योग माना जाता है और जो लोग चाहते हैं कि समाज में उनकी प्रतिष्ठता बढ़े तो उन्हें रवि योग में पूजा अवश्य करनी चाहिए।

इस व्रत को ‘हरतालिका तीज’ इसीलिए कहा जाता है क्योंकि एक पौराणिक कथा के अनुसार, माता पार्वती की शादी उनके पिता राजा हिमालय उनकी इच्छा के विरूद्ध भगवान विष्णु से करवाना चाहते थे। तब माता पार्वती की एक सहेली उन्हें अपने साथ घने जंगल में ले जाकर छिपा देती है। उस घने सुनसान जंगल में स्थित एक गुफा में ही रहकर माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप शुरू किया, जिसके लिए उन्होंने रेत के शिवलिंग की स्थापना की। जब माता पार्वती ने शिवलिंग की स्थापना की, संयोग से वह हस्त नक्षत्र में भाद्रपद शुक्ल तृतीया का दिन था। इस दिन निर्जला उपवास रखते हुए उन्होंने रात्रि में जागरण भी किया। इस कथा में ‘हरत’ का अर्थ अपहरण और ‘आलिका’ का अर्थ सहेली है और इस तरह ‘हरतालिका’ शब्द बना। हरतालिका तीज को ‘बड़ी तीज’ भी कहा जाता है, जो हरियाली तीज के एक महीने बाद आती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, मां पार्वती ने सबसे पहले हरतालिका तीज का व्रत किया था। ऐसा माना जाता है कि शिव को पति रूप में पाने के लिए माता पार्वती ने हरियाली तीज के दिन कठोर व्रत की शुरुआत की थी, जो हरतालिका तीज के दिन ही समाप्त हुआ था। माना जाता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए अत्यंत कठोर तप किया था और इसी दिन उन्हें भगवान शिव मिले थे, इसीलिए यह व्रत प्रेम और समर्पण का प्रतीक भी माना जाता है।

हरतालिका तीज के दिन 16 श्रृंगार का विशेष महत्व है क्योंकि सौभाग्य का संबंध श्रृंगार से जुड़ा है, जिसमें सभी वस्तुएं वैवाहिक जीवन की निशानी मानी जाती हैं। पूजा के समय व्रती महिलाएं स्वयं भी 16 श्रृंगार करती हैं और पूजा में माता पार्वती को भी 16 श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करती हैं। सोलह श्रृंगार में सिंदूर, मेंहदी, चूड़ियां, महावर, बिंदी, काजल, नथ, मंगलसूत्र, मांग टीका, गजरा, बिछिया आदि वस्तुएं शामिल होती हैं। हरतालिका तीज में हरे रंग का विशेष महत्व है क्योंकि यह रंग प्रकृति का रंग होता है। हिंदू धर्म में हरा रंग अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना गया है, यह प्रकृति, वृद्धि और नवीनता का भी प्रतीक है। माना जाता है कि धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी भी हरे रंग को पसंद करती हैं। यही कारण है कि हरतालिका तीज में इस रंग को पहनना शुभ माना गया है। इसीलिए हरतालिका तीज के मौके पर सुहागिन महिलाएं हरी साड़ी, हरी कांच की चूड़ियां इत्यादि खासतौर से पहनती हैं। हरतालिका तीज में जिस प्रकार पूजा और व्रत का विशेष महत्व है, उसी प्रकार दान का भी खास महत्व माना जाता है। तीज व्रती महिलाएं कोई नई साड़ी या कोई नया वस्त्र किसी सुहागिन महिला या पुरोहित की पत्नी को दान करते हुए श्रद्धापूर्वक कुछ दक्षिणा भी देती हैं।

Topics: हरतालिका तीज 2024Hartalika Teejhartalika teej kab hai 2024hartalika teej ke niyamhartalika teej kaise manaya jata haihartalika teej datehartalika teej puja vidhihartalika teej date 2024hartalika teej aarti
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

हरतालिका तीज 2024: जानें व्रत का महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Load More

ताज़ा समाचार

पहलगाम में आतंकियों ने हिंदू पर्यटकों की हत्या की थी

पहलगाम आतंकी हमला: NIA ने फाइल की चार्जशीट, पाकिस्तानी हैंडलर अली साजिद का खुलासा

Venezuela earthquake

वेनेजुएला ने दो बड़े भूकंपों ने मचाई तबाही, काराकास में ढहीं इमारतें; 10,000 मौतों की आशंका

Hormuz strait Iran Blocked economic crisis

होर्मुज स्ट्रेट खुला: 30 भारत-बाउंड जहाज पार कर चुके, 26 अभी इंतजार में

Passport is only a travel document

पासपोर्ट सिर्फ यात्रा दस्तावेज है, नागरिकता का प्रमाण नहीं: MEA

इजरायल का सख्त ऐलान: दक्षिणी लेबनान से सैनिक नहीं हटाएंगे, IDF बनी रहेगी

इमरजेंसी फाइल्स- सुमित्रा गुलाटी की आपबीती

आपातकाल का सच: ‘इंदिरा ने बहुत गलत किया’, सुमित्रा गुलाटी के पूरे परिवार को जेल भेजा, छोटे-छोटे बच्चों को भी नहीं छोड़ा

आज का राशिफल

25 जून का राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों का असर, जानें आपका दिन कैसा रहेगा?

आज का इतिहास

25 जून का इतिहास: क्रिकेट, आतंकवाद और कूटनीति से जुड़ी बड़ी घटनाएं

Rajkot Nandini Bosamiya Suicide Case Aslam Hussein Sama Live In Partner Torture Investigation

“पापा मैं जिंदगी की जंग हार गई हूं”: राजकोट में मुस्लिम प्रेमी का टॉर्चर और हिंदू लड़की की मौत, परिजनों को हत्या का शक

Rahul Gandhi

‘कन्फ्यूजन’ या राजनीतिक आरोपों की जल्दबाजी? राहुल गांधी का बयान पर खेद, लेकिन सवाल बरकरार !

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies